Think Grip

138 भाषाओँ का Translator, Bluetooth और AI Assistant…सिर्फ आपके एक चश्मे में !

दुनिया बदल रही है, और इसी बदलती दुनिया के साथ अब हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी भी बदल रही है। हमारी दुनिया को बदलने में सबसे बड़ी भूमिका है हमारे द्वारा प्रयोग किये जाने वाले Products/Gadgets।

इसी क्रम में MNVOEQ ने एक ऐसा AI चश्मा लॉन्च किया है जिसमे आपको स्मार्टफोन के सभी फीचर के साथ-2 कुछ Advance फीचर भी मिलेंगे। 

आज हम बात कर रहे हैं 2025 की उस टेक्नोलॉजी के बारे में जो हमारे आने वाले समय में हमारी बातचीत,यात्रा और हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगी।

ये आम सा दिखने वाला चश्मा असल में 138 भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकता है इसका मतलब है कि अब आप किसी भी भाषा को लाइव ट्रांसलेट कर सकते हैं, साथ ही इसमें मिलता है आपको UV Protection, मतलब कि इस चश्मे के लेंस सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से आपकी सुरक्षा करते हैं जिससे आपकी आखें लम्बे समय तक सुरक्षित रहती हैं।

AI Glasses for Men/Women

MNVOEQ AI Smart Glasses क्या है ?

यह एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है जो आपके भविष्य की जरुरत है मतलब कि यह ऐसा चश्मा है जिसे आप अपनी आखों पर लगाने के आलावा और भी बहुत सारे काम (जो अब तक आप मोबाइल या और किसी डिवाइस से करते थे वो आसानी से) कर पाओगे। चलिए आपको आसान भाषा में समझाते हैं। 

A- यह चश्मा Android Wear 2.6 नाम के operating syteem पर चलता है जिसका मतलब है कि इस चश्मे में आपको बिलकुल मोबाइल फ़ोन की तरह ही सिस्टीम मिलता है और इसी सिस्टीम की वजह से इस चश्मे में ऐप्स,फीचर,मेन्यू,सेटिंग चलते हैं। आप इस चश्मे को एक स्मार्टवॉच की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

B-इस चश्मे में आपको Bluetooth Connectivity भी मिलती है और इसके साथ-2 आपको इस चश्मे में आपको Music Player और Voice Call का ऑप्शन भी मिलेगा जिसका मतलब है कि आपको अब गाने सुनने या कॉल रिसीव करने के लिए किसी भी प्रकार के ईयरबड्स की जरुरत नहीं है। आप इसी डिवाइस के जरिये गाने (संगीत) सुन सकते हैं और उन गानों (संगीत) को कंट्रोल भी कर सकते हैं जैसे –  Play,Pause,Next…. और साथ ही आपको कॉल्स सुनने के लिए मोबाइल को बार बार अपनी जेब से नहीं निकालना पड़ेगा, आप इस डिवाइस की मदद से मोबाइल को बिना हाथ में लिए कॉल सुन पाएंगे और उसका जबाब भी दे पाएंगे।

C- इस चश्मे में एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है कि जब आप गाने सुनते हैं या आप किसी से कॉल पर बात करते हैं तब आपको बाहर की आवाज़ भी बहुत साफ़ साफ़ सुनाई देती है मतलब कि जब आप इस चश्मे को पहनकर किसी से बात करते हैं तब आपको ऐसा फील होता है कि आवाज़ कान के ऊपर से आ रही है और कान से आसपास फैल रही है। इसका फायदा ये है कि अगर आप कहीं बाहर सड़क पर घूम रहे हैं या कहीं यात्रा कर रहे हैं तब आपके कान पूरी तरह से बंद नहीं होते हैं। आप अपने आसपास की आवाज़ों को भी अच्छी तरह से सुन सकते हैं। 

D- इस चश्मे में आपको हल्के वजन की लिथियम-आयन की 110 mAh की बैटरी मिलती है जिसको एक बार 45 मिनट चार्ज करने पर आप इसको 5 घंटे तक Non-Stop इस्तेमाल कर सकते हैं। 

E-  इस चश्मे में आपको एक एडवांस AI Translation का भी ऑप्शन मिलता है जिसके जरिये आप इंग्लिश,चाइनीस,जेपनीस जैसी 138 भाषाओं में रियल टाइम ट्रांसलेशन भी कर पाओगे। इसका मतलब अब आपको कोई भी भाषा से डरने की जरुरत नहीं है आप किसी भी भाषा का आसानी से ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

AI Glasses for Men and Women

इस चश्मे का क्या फायदा है ?

1- इसमें एक पावरफुल और सटीक AI ट्रांसलेशन का फीचर दिया हुआ है जो किसी भी देश की भाषा को आसानी से सपोर्ट करती है। इसलिए आप आसानी से किसी भी देश के लोगो से बात करके अपनी जरुरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसमें AI ट्रांसलेशन का फीचर बहुत हद तक सही अनुवाद देता है।

2-ये चश्मा यात्रा में, बिज़नेस मीटिंग में, ऑफिस वर्क में, शिक्षा में आपको बहुत मदद करेगा  और आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बनायेगा। 

3-इसमें आपको एक कमाल का फीचर और मिलेगा, ये चश्मा कभी भी, कहीं भी रिकॉर्ड कर सकता है और उस रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदल सकता है। रिकॉर्ड की गयी ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने की सटीकता बहुत ज्यादा है, लेकिन कभी कभी ये कुछ गलती भी कर सकता है।  

4-इसमें लगे स्पीकर ये भी पहचान कर सकते हैं कि कौन-2 बोल रहा है। 

5- इस चश्मे को आप एक क्लिक से ही स्टार्ट कर सकते हैं मतलब कि आप ऐसे एक बटन से ही स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें आपको Voice Wake-up का भी फीचर है इसका मतलब है कि इस चश्मे को आप अपनी आवाज़ से भी एक्टिव कर सकते हैं। 

6-इसमें आपको नेविगेशन(रास्ता बताना) का भी फीचर मिलता है।

7- इसमें आप गाने सुनते हुए भी ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

8- इस चश्मे में आपको ऐसे लेंस मिलते हैं जो आपकी आँखों को तेज-रोशनी और चकाचौंध से होने वाले नुकसान से अच्छी तरह बचाते हैं। चाहे आप तपती धूप में ड्राइव कर रहे हों या आप तेज धूप में रनिंग पाथ पर चल रहे हों। इसके साथ साथ ये लेंस आपको साफ़ और स्पष्ट देखने में भी मदद करते हैं। इसके लेंस में आपको ब्लू लाइट प्रोटेक्शन भी मिलता है जो हानिकारक नीली रोशनी को भी फ़िल्टर कर देता है। 

9- यह चश्मा स्टाइलिश होने के साथ साथ कई फीचर से लैस है ये आपको टेक्नोलॉजी और फैशन का कॉम्बो के साथ मिलता है। ये चश्मा बहुत ज्यादा वजनदार नहीं है ये एकदम हल्का है इसे पहनने के बाद आपको बोझ नहीं लगता है। 

10- ये चश्मा UNISEX DESIGN के साथ आता है जो पुरुष और महिला दोनों के लिए बहुत उपयोगी है।

इसके मुख्य फीचर –

A- इस चश्मे की Advance Translation Technology सिर्फ .5 सेकेंड में किसी भी भाषा का अनुवाद शुरू कर देती है। यह बिज़नेस मीटिंग या बातचीत की भाषा को को तुरंत ट्रांसलेट कर देता है और यह टेक्स्ट आपके फ़ोन पर भी ट्रांसलेट होता दिखाई देता है। जिससे अगर कोई इंसान अलग भाषा में भी बातचीत कर रहा होगा तो वो आपको अपनी भाषा में ट्रांसलेट होती दिखाई देगी।

B- इस चश्मे का उपयोग आप स्टूडियो में काम करने और आउटडोर कैम्पिंग करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको Hands free Calling देते हैं, जिससे आप बिना मोबाइल हाथ में पकड़े भी बात कर सकते हैं। 

इसमें आपको Open Ear Speaker और Dual Stereo Speaker मिलते हैं, इसका फायदा ये है कि आपको दोनों तरफ से साफ़ आवाज़ आती है जिससे आपके कान बंद नहीं होते और बाहर की आवाज़ भी साफ़ आती है। ये आपके स्मार्टफोन या iOS दोनों के साथ ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है। 

C- इस चश्मे में लगे लेंस स्मार्ट तरीके से रोशनी के हिसाब से रंग बदलते हैं  जिसका मतलब है कि अगर आप इस चश्मे को घर में पहनते हैं तो लेंस एकदम साफ़ हो जाते हैं, बारिश के समय में ये वाटरप्रूफ हो जाते हैं और धूप में ये गहरे शेड में बदलकर आपकी आँखों की सुरक्षा करते हैं। इस चश्मे से आपकी आँखें पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं। ये चश्मा हर चेहरे पर अच्छी तरह से फिट हो जाता है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top