थिंक ग्रिप पर आपका एक बार फिर से हार्दिक स्वागत है। देखिये हम समझते हैं कि आज के डिजिटल युग में आपकी व्यक्तिगत जानकारी कितनी महत्वपूर्ण हैं और साथ साथ हम ये भी समझते हैं कि उस जानकारी की सुरक्षा भी कितनी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस सब को ध्यान में रखते हुए हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता ये है कि जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करें, तब आप पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें। हमारी वेबसाइट पर आपका अनुभव एकदम भरोसेमंद और सुख:द हो।
थिंक ग्रिप की ये प्राइवेसी पॉलिसी आपको स्पष्ट रूप से बताती है कि थिंक ग्रिप आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे एकत्रित करता है, उसको कैसे सुरक्षित करता है, उसको कैसे संग्रहित करता है और उसको कैसे उपयोग करता है।
हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हम आपसे केवल वही जानकारी माँगे जो केवल हमारे मतलब की हो, मतलब कि जिसकी हमें वास्तव में जरूरत हो। क्योंकि आपसे ली गयी जानकारी को हम आपके ही मतलब के लिए उपयोग में लायेंगे। आपकी जानकारी का उपयोग आपकी सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जायेगा।
हम इस बात का भी बहुत अच्छे से ध्यान रखते हैं कि किसी भी तरह से आपकी जानकारी का गलत उपयोग ना होने पाये और ना ही बिना आपकी अनुमति के आपकी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा की जाये।
नोट – याद रखिये बिना आपकी अनुमति के आपकी कोई भी जानकारी किसी साझा नहीं की जाएगी।
हमारी वेबसाइट का उपयोग करने का मतलब है कि आप इस हमारे द्वारा बताई जा रही प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हैं और हमारे सभी नियम एवम शर्तों को स्वीकार करते हैं।
थिंक ग्रिप का मुख्य उद्देश्य है आपको AI गैजेट्स, नयी AI टेक्नोलॉजी, AI टूल्स और इसके साथ इस डिजिटल वर्ल्ड में होने वाले इनोवेशन से जुड़ी सही, उपयोगी और अपडेटेड जानकारी उपलब्ध कराना।
जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं तब आप हम पर ये भरोसा कर सकते हैं कि आपकी जानकारी सही और सुरक्षित हाथों में हैं। इसके साथ ही हम आपके डेटा की गोपनीयता को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
नोट -हम अपने उपयोगकर्ता की हर आकांक्षा पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हैं।
अब हम आपको बताते हैं कि हम आपकी कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं और उसका कैसे उपयोग करते हैं।
जब आप थिंक ग्रिप पर आते हैं और हमारी सेवाओं का उपयोग मतलब हमारे कंटेंट को पढ़ते हैं। तब हम आपकी कुछ जानकारी एकत्र कर सकते हैं और इस जानकारी का उद्देश्य केवल इतना ही है कि हम आपके अनुभव को और बेहतर बना सकें। आपको सदा आपके अनुसार या आपका पसंद किया जाने वाला कंटेंट की उपलब्ध कराएँ और हमारी वेबसाइट को आपके उपयोगी बना सकें।
हम आपसे बहुत ही साधारण सी जानकारियाँ प्राप्त करते हैं ,जैसे आपका नाम, आपकी उम्र, आपका ईमेल एड्रेस और आप हमें क्या मैसेज देना चाहते हैं आदि-2 ।
चलिए अब मैं आपको इसको थोड़ा और विस्तार में समझाता हूँ।
1- हम आपकी कौन-2 से जानकारी एकत्र करते हैं।
अ-व्यक्तिगत जानकारी
इसमें आपका नाम और ईमेल एड्रेस हो सकता है। जब आप हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करते हैं या कॉन्टैक्ट अस का फॉर्म भरते हैं तब आप अपना नाम और ईमेल एड्रेस साझा करते हैं। इससे हम आपको नवीनतम AI गैजेट्स, AI प्रोडक्ट, AI टेक्नोलॉजी, AI टूल्स और AI न्यूज़ से सम्बंधित आर्टिकल को सीधे आपके इनबॉक्स में भेज देते हैं।
इसमें आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल भी हो सकती है। यदि आप हमें अपने किसी प्रश्न या किसी आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव देने के लिए मैसेज करते हैं। तब आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल हमें यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि हम आपको सही समय पर जबाब दे सकें।
इसमें आपकी अतिरिक्त जानकारी भी हो सकती है। कभी कभी आप हमें हमारे कंटेंट से सम्बंधित कोई फीडबैक भी भेज सकते हैं। जो आपकी पसंद/नापसंद, तकनीकी प्रश्न या किसी सपोर्ट से जुड़ी डिटेल भी हो सकती है। तब हमें आपकी अतिरिक्त जानकारी आपकी जरूरतों को बेहतर समझने और आपके लिए कंटेंट को उपयोगी बनाने में मदद मिलेगी।
नोट:- हम आपकी किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी को हमेशा सुरक्षित रखेंगे और आपकी जानकारी केवल उन्हीं उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी जिस उद्देश्य से आपने हमें वो जानकारी दी है। बिना आपकी अनुमति के आपकी कोई भी जानकारी किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं दी जाएगी।
ब- गैर-व्यक्तिगत जानकारी
जब आप हमारी वेबसाइट थिंक ग्रिप पर आते हैं। तब हम आपसे कुछ ऐसी जानकारी भी एकत्र करते हैं जो सीधे तो आपकी पहचान नहीं बताती है परन्तु वो हमारे लिए बहुत उपयोगी होती है। इसी जानकारी को हम गैर-व्यक्तिगत जानकारी कहते हैं।
इसमें आपके ब्राउज़र और डिवाइस की जानकारी शामिल हो सकती है। जब आप हमारी वेबसाइट थिंक ग्रिप पर आते हैं, तब हम आपसे कुछ जानकारी एकत्र करते हैं जैसे आप कौन सा ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं (क्रोम,सफारी,फायरफॉक्स) और साथ-साथ आप कौन सी डिवाइस से हमारी वेबसाइट को देख रहे हो (मोबाइल,लैपटॉप,टैबलेट) और उसका ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है (विंडोज,आईओएस,एंड्राइड)….. ये सब।
इसमें आपके IP एड्रेस और लोकेशन की जानकारी शामिल हो सकती है। जब आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते हैं। तब आप कौन से देश के कौन से शहर से हैं ये जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे सबसे ज्यादा बेनिफिट ये होता है कि थिंक ग्रिप को अपनी ऑडियंस को एनालिसिस करने में मिलती है और इसके साथ-साथ कंटेंट को बेहतर बनाने का मौका मिलता है।
इसमें आपके वेबसाइट के उपयोग पैटर्न की जानकारी शामिल हो सकती है। जब आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते हैं तब आपने कौन सा पेज ओपन किया, कौन सा आर्टिकल पढ़ा, किस आर्टिकल पर सबसे ज्यादा समय बिताया, कौन सा आर्टिकल आपके लिए सबसे ज्यादा उपयोगी रहा और किन-2 पेज से आप जल्दी बाहर हो गए। ये सब जानकारी प्राप्त होती है। इसके द्वारा हमें यह पता चलता है कि कौन से उपयोगकर्ता को कौन सा कंटेंट ज्यादा देखना पसंद है फिर हम उसे उसी कंटेंट से सम्बंधित कंटेंट दिखाते हैं ताकि उपयोगकर्ता का बिल्कुल भी समय ख़राब ना हो।
इसमें आपके यूज़र इंटरैक्शन डेटा की जानकारी शामिल हो सकती है। जब आपने हमारी वेबसाइट पर विजिट किया तब आपने कौन-कौन से बटनों पर क्लिक किया, किस लिंक को आपने फॉलो किया और वेबसाइट पर कितनी देर एक्टिव रहे। ये जानकारी शामिल होती है।
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल रिसर्च,वेबसाइट सुधार और उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। यह जानकारी आपकी किसी भी तरह की पहचान को उजागर नहीं करती है।
स- कुकीज़ और समान तकनीकें
जब आप हमारी वेबसाइट थिंक ग्रिप पर विजिट करते हैं तब हम आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुकीज़ और अन्य समान तकनीकियों का उपयोग करते हैं।
सबसे पहले हम बताते हैं कि कुकीज़ क्या होती हैं।
कुकीज़ एक तरह से छोटे-2 टेक्स्ट फाइल्स होते हैं जो आपके ब्राउज़र या आपकी डिवाइस (मोबाइल,लैपटॉप,टैबलेट) में स्टोर किये जाते हैं। ये कुकीज़ आपकी ब्राउज़िंग प्राथमिकताओं और आपके द्वारा वेबसाइट पर की गयी गतिविधियों को याद रखते हैं, ताकि आप जब हमारी वेबसाइट पर दोबारा से आये तो आपका अनुभव आसान और पर्सनलाइज्ड हो।
अब हम आपको बताते हैं कि हम कुकीज़ का उपयोग क्यों करते हैं।
इसको मैं आपको कुछ पॉइंट्स के द्वारा समझाता हूँ :-
पर्सनलाइजेशन :- अगर आप किसी खास कैटेगरी को अधिक देखते हैं। जैसे मान लीजिये आप AI टूल्स का कंटेंट ज्यादा पसंद करते हैं। तब जब आप अगली बार हमारी वेबसाइट पर विजिट करेंगे तो आपको AI टूल्स का कंटेंट जल्दी और आसानी से दिखेगा। अगर आप AI गैजेट्स का कंटेंट ज्यादा देखते हैं तब आपको AI गैजेट्स का कंटेंट जल्दी और आसानी से दिखेगा।
सेशन मैनेजमेंट :- जब सेशन मैनेजमेंट एक बार सेटअप हो जाता है तब आपको बार बार लॉगिन या सेटिंग्स बदलने की जरुरत नहीं पड़ती है। मतलब कि ये आपको बार-बार लॉगिन या सेटिंग्स बदलने की जरूरत से बचाता है।
परफॉर्मेंस और एनालिटिक्स :- कुकीज यह समझने में मदद करता है कि कौन से पेज सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं, किस कंटेंट को उपयोगकर्ता सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है , किस पेज पर उपयोगकर्ता कितना समय बिता रहा है, वेबसाइट पर यूजर कितना समय बिता रहा है और कौन सा कंटेंट उपयोगकर्ता के लिए उपयोगी है।
सुरक्षा :- कुछ कुकीज़ आपके अकाउंट की गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने में मदद करती हैं। ये सबसे ज्यादा जरुरी होता है।
नोट- ये पूरी तरह से आपके हाथ में होता है कि आप चाहे तो कुकीज को बंद कर सकते हैं या उन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। हालांकि इसमें ये ध्यान रखने योग्य बात है कि ऐसा करने से हमारी वेबसाइट का अनुभव आपके लिए थोड़ा सीमित हो जाता है। क्योंकि फिर एल्गोरिदम ये नहीं समझ पाता कि असल में पढ़ना क्या चाहते हैं। अगर आप कुकीज को बंद या डिलीट करते हैं, तब हो सकता है आपको बार बार लॉगिन करना पड़े या कुछ पर्सनलाइज्ड कंटेंट सही से काम नहीं करेगा।
द-थर्ड पार्टी सेवायें और उनसे प्राप्त जानकारी
थिंक ग्रिप पर हम कभी-2 कुछ थर्ड पार्टी सेवाओं और टूल्स का उपयोग करते हैं ताकि वेबसाइट का प्रदर्शन और बेहतर किया जा सके। इसके साथ-साथ हमारी वेबसाइट पर उपयोगकर्ता को और अधिक प्रासंगिक अनुभव हो सके। इन सेवाओं में गूगल एनालिटिक्स, सर्च कंसोल, एड्स पार्टनर्स (गूगल एड्स) और सोशल मीडिया प्लगिन्स शामिल हो सकते हैं।
चलिए अब हम आपको एक-एक करके बताते हैं कि ये थर्ड पार्टी सेवा हमें किस प्रकार मदद करती हैं और ये टूल्स कैसे उपयोगकर्ता को बेहतर समझने में मदद करते हैं।
गूगल एनालिटिक्स और अन्य ट्रैकिंग टूल्स :- ये गूगल का ही एक टूल है। जो हमें यह समझने में मदद करता है कि हमारी वेबसाइट पर विज़िटर कैसे इंटरैक्ट करता है। जैसे वो कौन से पेज ज्यादा देखते हैं, किस तरह के आर्टिकल ज्यादा पढ़ते हैं, कितनी देर वेबसाइट पर रुकते हैं, कौन सा आर्टिकल उन्हें ज्यादा आकर्षित करता है। यह जानकारी जब हमारे पास होती है, तब हमें यह समझने में मदद मिलती है कि उपयोगकर्ता को हमसे क्या चाहिए और किस तरह के कंटेंट से हम उपयोगकर्ता को ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। इस जानकारी से ना केवल उपयोगकर्ता को फायदा होता है बल्कि हमें भी अपने कंटेंट और अपनी वेबसाइट में सुधार करके और बेहतर बनाने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन पार्टनर्स :- कभी कभी हमारे विज्ञापन पार्टनर्स आपके ब्राउज़र या डिवाइस में कुकीज का प्रयोग कर सकते हैं। ताकि वे यह समझ सकें कि आपकी रूचि किस चीज़ में ज्यादा है। इससे उनको यह मदद मिलती है कि जब वो हमारी वेबसाइट पर ऐड रन करते हैं तब वो आपको सिर्फ रेलेवेंट एड्स ही दिखाते हैं। मान लीजिये आपने किसी AI गैजेट जैसे AI वॉच को सर्च किया तब आपको केवल उन्ही से रिलेटिड एड्स दिखाए जायेंगे।
सोशल मीडिया और एम्बेडेड कंटेंट :- यदि आप हमारी वेबसाइट पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं या सोशल मीडिया प्लगइन्स का इस्तेमाल करते हैं तब उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू प्राइवेसी पॉलिसी की नीतियों के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। क्योंकि सबकी अपनी अपनी अलग-अलग नीतियाँ होती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे (फेसबुक,यूट्यूब,इंस्टाग्राम,एक्स(X),Quora आदि-2)
नोट- हम हमेशा अपनी प्राइवेसी पॉलिसीस को प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि हमारा मानना ये है कि कोई भी उपयोगकर्ता अच्छा कंटेंट चाहता है और इसलिए वो किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर जाता है और ये हमारा फ़र्ज़ है कि उपयोगकर्ता की कोई डिटेल सार्वजानिक नहीं होने पाए। इसलिए हम अपने नियमों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध हैं। थर्ड पार्टी से प्राप्त किसी भी डेटा को हम अपने उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ही उपयोग में लाते हैं। इसके साथ ये हमारी वेबसाइट की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है। हम एक बार फिर दोहराते हैं कि हम आपका डेटा किसी को भी बिना आपकी परमिशन के साझा नहीं करेंगे।
2-अब हम आपको बताते हैं कि हम आपके डेटा का उपयोग कैसे करते हैं।
थिंक ग्रिप पर जो जानकारी आप हमें प्रोवाइड कराते हैं वो आपके अनुभव को बेहतर बनाने और वेबसाइट को और अधिक उपयोगी बनाने में मदद करती है। हमारा उद्देश्य है आपकी गोपनीयता का सम्मान करना। हम आपके डेटा का दुरुपयोग कभी नहीं करते हैं।
चलिए हम आपको कुछ पॉइंट्स के जरिये ये समझाते हैं।
अ- वेबसाइट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए और इसके साथ-साथ उपयोगकर्ता के अनुभव को और बेहतर करने के लिए।
ब- न्यूज़लेटर,अपडेट्स या प्रमोशनल कंटेंट को भेजने के लिए। ये सिर्फ तभी जायेगा जब आपने न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब किया होगा।
स- उपयोगकर्ता को कौन सा कंटेंट पसंद आ रहा है और कौन सा नहीं, इसके आधार पर हमारे कंटेंट में सुधार करने के लिए।
द- वेबसाइट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने के लिए।
अब कुछ और चीजों से भी आपको अवगत कराया जाए :-
1-डेटा सुरक्षा
थिंक ग्रिप आपकी गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देता है। हम पूरी कोशिश करते हैं कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी को किसी भी अनधिकृत पहुंच से, किसी भी तरह के दुरुपयोग से, किसी भी तरह के परिवर्तन या नुकसान से सुरक्षित रखा जाए।
इसके लिए हमारे कुछ सुरक्षा उपाय हैं जो निम्न प्रकार से हैं :-
१- हम मॉर्डन एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी और सेफ सर्वर का उपयोग करते हैं ताकि आपके द्वारा साझा किया गया डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
२- आपके द्वारा दी गयी जानकारी तक पहुंच केवल और केवल थिंक ग्रिप की है। थिंक ग्रिप जरुरत अनुसार ये जानकारी अपने टीम के सदस्यों तक देती है। ताकि आपके अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके।
३- हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से सिक्योरिटी अपडेट्स और मॉनिटरिंग की जाती है। ताकि किसी भी तरह की फ़र्ज़ी खबर या फ़र्ज़ी पोस्ट से बचा जा सके।
४-हम आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाते हैं लेकिन इसके साथ साथ ये भी ध्यान रखा जाता है कि इंटरनेट पर आपका कोई भी डेटा लीक ना हो।
नोट- हम अपनी तरफ से आपका डेटा सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन वावजूद इसके इंटरनेट पर डेटा ट्रांसमिशन का कोई भी तरीका 100% सेफ नहीं होता है। मतलब कि हम अपनी तरफ से तो पूरी कोशिश करते हैं लेकिन हम इसकी पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते। जैसे मान लीजिये कि आप कोई सार्वजानिक Wi-Fi का उपयोग करके हमारी वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो डेटा इंटरसेप्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए आपको इसका थोड़ा ध्यान रखना होगा।
आपकी जिम्मेदारी ये है कि आप अपने अकाउंट की जानकारी (जैसे पासवर्ड या ईमेल) को सुरक्षित रखे और किसी के साथ भी साझा ना करें। यदि आपको कभी किसी संदिग्ध गतिविधि का संदेह हो, तो तुरंत हमें सूचित करें ताकि हम आवश्यक कार्यवाही कर सकें।
2- आपके अधिकार
थिंक ग्रिप पर हम ये मानते हैं कि आपकी जानकारी पर पूरी तरह से आपका अधिकार है। हम पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं ताकि आप अपनी जानकारी पर पूरी तरह से नियंत्रण रख सकें। क्योंकि जानकारी भी आपकी है और उस पर पूरी तरह नियंत्रण भी आप ही का होना चाहिए।
इसके लिए हमने कुछ डिटेल बनाई है कि किस किस चीज़ पर आपका नियंत्रण होना चाहिए ,जो निम्न प्रकार से है।
अ-अपनी जानकारी देखने का अधिकार :- इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी आती है। आप हमें अनुरोध करके यह जान सकते हैं कि हमारे पास आपकी कौन-कौन सी व्यक्तिगत जानकारी है।
जैसे – नाम, ईमेल का पता, मोबाइल नंबर, उम्र या कोई अन्य डेटा जो आपने हमें स्वेछा से दिया हो।
ब-जानकारी सुधारने का अधिकार :- अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा साझा की गयी जानकारी गलत है या अधूरी है, तब हमें बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।
जैसे – अगर आपने अपनी ईमेल आईडी बदल दी है, तब आप हमें सूचित करके उस डेटा को बदल सकते हैं।
स-जानकारी हटाने का अधिकार :- अगर आपको कभी लगता है कि हमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जानकारी अपने डेटाबेस से हटा देनी चाहिए तो अगर आप इसका अनुरोध हमसे करते हैं तो हम इस जानकारी तो तुरन्त तो नहीं हटा सकते लेकिन हम आपको इस बारे में सूचित जरूर कर देंगे।
द-संचार से बाहर निकलने का अधिकार :- यदि आप नहीं चाहते हैं कि हम आपको प्रमोशनल ईमेल्स, न्यूज़लेटर या ऑफर भेजें। तो आप हमें कभी भी अनसब्सक्राइब कर सकते हैं या हमें ईमेल करके हमारी सेवाओं से बाहर निकल सकते हैं।
य-डेटा पोर्टेबिलिटी का अधिकार :- कुछ मामलों में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी की एक कॉपी प्राप्त करने का अधिकार है, ताकि आप इसे किसी और सेवा प्रदाता को दे सकें।
र-शिकायत दर्ज करने का अधिकार :- अगर आपको कभी भी लगे कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी का प्रयोग हमारी नीतियों के विरुद्ध किया जा रहा है, तब आपको शिकायत दर्ज करने का भी अधिकार है। हम आपकी शिकायत को गंभीरता से लेंगे और उसका पूरा समाधान करने की कोशिश करेंगे।
नोट- आपके सारी जानकारी हमारे पास सुरक्षित हैं अगर आपको कभी लगे कि आपकी कोई जानकारी बदलनी है या हटानी है तो हम हमेशा अपने उपयोगकर्ता को महत्त्व देंगे यानी कि आपको। आपकी जानकारी हमारे पास वैसे ही सेफ है जैसे बैंक में आपका पैसा।
गोपनीयता नीति का बदलाव
हम समझते हैं कि समय-2 पर हमारी सेवाओं, टेक्नोलॉजी और क़ानूनी नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए थिंक ग्रिप की गोपनीयता नीति को भी समय-2 पर अपडेट किया जा सकता है।
जब भी हम अपनी किसी भी नीति में कोई बदलाव करेंगे,तब हम इस पेज पर “लास्ट अपडेटेड”(अंतिम अपडेट की तारीख) के साथ इसकी जानकारी देंगे।
इसलिए हम आपको ये सलाह देते हैं कि आप इस पेज को नियमित रूप से देखें, ताकि आप किसी भी नई जानकारी से अपडेट रहें। हम अपनी पॉलिसी में बदलाव होने पर समय-2 पर आपको अपडेट करते रहेंगे। अगर बदलाव बहुत महत्वपूर्ण है या अगर जानकारी में बदलाव आप से जुड़े हो, जो बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। तब भी हम आपको ईमेल या नोटिफिकेशन के जरिये सूचित कर देंगे।
इस जानकारी में क्या क्या शामिल हो सकता है –
1-हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं
2-उस जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं
3-आपके अधिकारों में नए अपडेट या फिर क़ानूनी आवश्यकताओं के अनुसार किये गए बदलाव।
हमारा उद्देश्य है कि थिंक ग्रिप की पॉलिसी में होने वाले हर परिवर्तन को पूरी पारदर्शिता के साथ आपको बताया जाये और साथ साथ आप हमेशा ये जान सकें कि आपकी जानकारी का ईस्तमाल कैसे किया जा रहा है।
सहमति
थिंक ग्रिप की वेबसाइट का उपयोग करने से पहले ये जरुरी है कि उपयोगकर्ता हमारे प्राइवेसी पॉलिसी पेज पर लिखी गयी सभी पॉलिसी ध्यानपूर्वक पढ़े। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके आप यह स्पष्ट रूप से सहमति देते हैं कि आपने इस प्राइवेसी पॉलिसी में बताई गई सभी शर्तों और नियमों को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।
हमारा उद्देश्य आपको केवल AI गैजेट्स, AI टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन से जुड़ी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स देना। हम यह जानकारी आपको ज्ञान और शिक्षा के उद्देश्य से देते है। जब उपयोगकर्ता हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं तब हम ये मान लेते हैं कि आप हमारे प्राइवेसी पॉलिसी पेज से सहमत हैं।
जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं,तब हम ये स्पष्ट रूप से मान लेते हैं कि आप इस बात से सहमत हैं कि:
1- प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करना:- आप ये अच्छी तरह से समझते हैं कि थिंक ग्रिप पर उपलब्ध सभी कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हम अपनी वेबसाइट पर किसी तरह की कोई प्रोफेशनल सलाह नहीं देते हैं।
2- जिम्मेदारी आपकी:- हमारी वेबसाइट की जानकारी का उपयोग करना पूरी तरह से आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। थिंक ग्रिप पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिया गया उपयोगकर्ता का कोई भी निर्णय या किये गए कार्यों के परिणामों की जिम्मेदारी थिंक ग्रिप या हमारी टीम के किसी भी सदस्य की नहीं होगी।
3- जानकारी की सहमति :- थिंक ग्रिप पर हमने व्यक्तिगत जानकारी, गैर-व्यक्तिगत जानकारी, कुकीज़ और समान तकनीकें, थर्ड पार्टी सेवायें और उनसे प्राप्त जानकारी, डेटा सुरक्षा, आपके अधिकार, गोपनीयता नीति का बदलाव ये सब को बहुत अच्छे से बताया है और आप इन सबसे सहमत हैं।
4- सीमाओं को स्वीकार करना:- देखिये हमारी अपनी कुछ सीमायें हैं। हम किसी और के गैजेट पर अपना मालिक होने का दावा नहीं करते हैं। अगर कोई भी गैजेट या प्रोडक्ट किसी और का है तो हम अपने आर्टिकल में साफ़-साफ़ उसके मालिक का पूरा विवरण बताते हैं। उपयोगकर्ता को होने वाली किसी भी तरह की हानि,नुकसान,आर्थिक हानि या असुविधा के लिए थिंक ग्रिप या हमारी टीम जिम्मेदार नहीं है।
5- नीतियों का पालन करना:- हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हुए आप ये मानते हैं कि आप हमारी डिस्क्लेमर,प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें इन सभी से सहमत हैं।
क्यों जरुरी है आपकी सहमति :-
आपकी सहमति हमें यह भरोसा दिलाती है कि आप ये समझते हैं कि थिंक ग्रिप सिर्फ आपको अलग-अलग प्रकार के गैजेट्स के बारे में सिर्फ जानकारी देते हैं। हम आप पर कभी भी ये दबाब नहीं डालते हैं कि आप किसी भी गैजेट को खरीदें।
थिंक ग्रिप किसी भी प्रकार की कोई भी क़ानूनी,वित्तीय,मेडिकल,या टेक्निकल सलाह नहीं देते हैं। हम अपने उपयोगकर्ता को किसी भी गैजेट् को खरीदने के लिए दबाब नहीं डालते हैं। उपयोगकर्ता को किसी भी गैजेट खरीदने का निर्णय अपने विवेक से लेना होगा। किसी भी प्रोडक्ट, गैजेट या टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी निर्णय उपयोगकर्ता स्वयं रिसर्च करें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे।
अंतिम सन्देश :-
हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने उपयोगकर्ता को हमेशा सही और अपडेटेड जानकारी दें। क्योंकि हम इस काम को अपना नैतिक कर्तव्य समझते हैं कि आपको सही जानकारी मिले। क्योकि आप हम पर विश्वास करके हमारी वेबसाइट पर आते हैं। लेकिन साथ ही हम ये चाहते हैं कि आप भी हम हमारी डिस्क्लेमर पॉलिसी,प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें से सहमत हों।
नोट:-यदि आप इन शर्तों से सहमत नहीं हैं तो हम आपसे बहुत ही विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं ,कृपया हमारी वेबसाइट का उपयोग न करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सवाल के लिए हमसे संपर्क करें: contact@thinkgrip.com