थिंक ग्रिप पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज की दुनिया आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिये बदल रही है। आज के समय में जहाँ ज्यादातर कार्यों को करने के लिए रोबोट्स को तैयार किया जा रहा है वहीँ इन रोबोट्स के जरिये इंसान भी अपनी ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए अपने आप को तैयार कर रहा है।
इसलिए आज AI और AI के द्वारा बनाये गए स्मार्ट गैजेट्स हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन रहे हैं और आगे आने वाले समय में ये गैजेट्स पूरी तरह से हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जायेंगे।
रोजाना मार्किट में नए टूल्स और नए गैजेट्स आ रहे हैं, टेक्नोलॉजी बदल रही है। अब ऐसे में हर कोई बड़ा उलझा हुआ सा रहता है कि क्या खरीदा जाये क्या ना खरीदा जाये।
इसलिए हमने एक ऐसे प्लेटफॉर्म को शुरू किया है जहाँ आप अपनी भाषा में किसी भी गैजेट के बारे में पूरी जानकारी पढ़ पाएंगे, ना सिर्फ पढ़ पाएंगे बल्कि आप ये भी जान पाएंगे कि वो गैजेट् कैसे ईस्तमाल किया जाता है और वो आपके कैसे काम आ सकता है। आपके लिए कौन सा टूल या गैजेट किस तरह से उपयोग में आ सकता है, वो उलझन से भी आप छूटकारा पा पाएंगे।
आमतौर पर कोई भी इंसान ये तय नहीं कर पाता है कि कौन सा प्रोडक्ट उसके उपयोग का है और कौन सा सिर्फ दिखावे का है। थिंक ग्रिप आपको वही तय करने में मदद करेगा कि आप किसी भी टूल, गैजेट् या प्रोडक्ट का अपने जीवन में कैसे उपयोग कर पाएंगे।
नोट- जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं, तब आपको हमारी कुछ शर्तें माननी होती हैं जिन्हे हम “उपयोग की शर्तें” कहते हैं। हम किसी भी टूल,गैजेट,प्रोडक्ट पर अपना मालिकाना हक़ नहीं जमाते हैं और ना ही हम किसी भी प्रोडक्ट को अपना कहकर परिचय कराते हैं। हम सिर्फ उस प्रोडक्ट की जानकारी आप तक पहुंचाते हैं। इसलिए हम भी चाहते हैं कि आप भी हमारे कंटेंट को अपना कहकर कहीं भी उपयोग नहीं करेंगे।
थिंक ग्रिप का काम ना सिर्फ आपको AI गैजेट्स,AI टूल्स,AI न्यूज़, नॉर्मल गैजेट्स,AI प्रोडक्ट्स की भरोसेमंद और सटीक जानकारी देना है ,बल्कि उस गैजेट या प्रोडक्ट की कमियाँ,फायदे,मार्किट वैल्यू और आपको वो कैसे काम आ सकता है या आपकी ज़िंदगी में वो क्या नया जोड़ सकता है, वो सब बताना भी है। जिससे आप किसी भी गैजेट को लेने से पहले एक समझदारी वाला फैसला ले सकें।
हमारा मानना है कि आपको किसी भी टेक्नोलॉजी को अपनाने से पहले एक बार ये जरूर सोचना चाहिए कि वो आपकी ज़िंदगी में क्या नया जोड़ सकता है और अगर आप ये नहीं सोच पा रहे हैं तब वहां आपकी मदद करेगा थिंक ग्रिप।
थिंक ग्रिप आपको AI गैजेट्स,AI टूल्स,AI न्यूज़, नॉर्मल गैजेट्स,AI की टेक्नोलॉजी से जोड़े रखती है ताकि आप अलग अलग गैजेट्स का उपयोग करके अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को और आसान बना सकें।
हम अपनी “उपयोग की शर्तों” को अधिक विस्तार से समझाते हैं।
1- वेबसाइट का उद्देश्य
थिंक ग्रिप को बनाने का मतलब ही है कि सबको एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर लेकर आना जहाँ सब AI गैजेट, AI टूल्स, AI न्यूज़ की दुनिया से रूबरू हो सकें। एक कहावत है कि अगर “आप हवा की फ़िज़ा को नहीं समझ पाए, तो वही हवा आपने साथ हवा में उड़ा कर ले जाएगी”।
आज का समय है कि आप अपने जीवन में नए नए गैजेट्स को अपनाएं। क्योकिं आज के समय में टेक्नोलॉजी के साथ चलना बहुत जरुरी है। टेक्नोलॉजी जिस स्पीड़ से भाग रही है, आप भी उसके साथ भागो।
लेकिन क्या ये टेक्नोलॉजी सिर्फ दिखावे की है या असल में अभी इसे लोग चलाना ही नहीं सीखे हैं। बस यही उद्देश्य है थिंक ग्रिप का, आपको डिजिटल वर्ल्ड के साथ कदम से कदम मिलाकर चलाना।
हमारा लक्ष्य है एक सामान्य आदमी को भी AI की टेक्नोलॉजी के बारे में बताना और सिखाना। AI की दुनिया को हर उपयोगकर्ता के लिए आसान और समझने लायक बनाना। हम ये मानते हैं कि AI गैजेट्स सिर्फ एक्सपर्ट्स के लिए नहीं है बल्कि इसका फायदा हर एक व्यक्ति उठा सकता है और अपने जीवन को आसान बना सकता है ,जरुरत है तो बस उसको सही प्रकार समझने की।
AI गैजेट्स पर फोकस :-
अगर आप अपने आसपास देखें तो AI गैजेट्स हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं – जैसे स्मार्ट घड़ी, स्मार्ट स्पीकर, AI कैमरे या फिर हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस। लेकिन अगर कोई भी इंसान यह जानता ही ना हो कि इनका इस्तेमाल कैसे किया जाना है या ये प्रोडक्ट हमारे लिए कितना उपयोगी रहेगा। तब वहां पर थिंक ग्रिप आपको ये समझने ,में मदद करेगा कि आप इन गैजेट्स का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। थिंक ग्रिप की डिटेल इनफार्मेशन,फीचर्स एनालिसिस, और रियल-लाइफ यूसेज का डेटा आपको यह समझा देगा कि किस प्रोडक्ट की क्या ख़ासियत है और ये आपके किस तरह काम आ सकता है और जब आपको एक बार ये आईडिया मिल जाता है तब आपको आपके कंफ्यूज़न का समाधान मिल जाता है।
AI टूल्स और AI प्रोडक्ट की जानकारी :-
AI का इस्तेमाल सिर्फ हाडवेयर तक सीमित नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर टूल्स की दुनिया में भी है। अभी आप देखेंगे तो मार्केट में नए-2 टूल्स आ गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन, डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, मार्केटिंग,और रिसर्च में उपयोगकर्ता की मदद करते हैं। लेकिन सही टूल कैसे चुनना है, वो आपकी बेहतरी में कैसे काम आ सकता है, उसके क्या फ़ायदे हैं क्या नुकसान हैं और उस टूल से आप अपनी कौन सी प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हो, यही थिंक ग्रिप का उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि आप अपने लिए एक स्मार्ट निर्णय लें ना कि किसी ट्रेंड को फॉलो करें।
AI न्यूज़ और अपडेट्स :-
टेक्नोलॉजी की दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है। जो आज नया है वो कल पुराना हो जायेगा। इसलिए हम चाहते हैं कि आप हमेशा नयी चीज़ों से अपडेट रहें। थिंक ग्रिप आपको AI और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी की ताज़ा ख़बरें, रिसर्च अपडेट्स और इंडस्ट्री की इनसाइट्स देते हैं। फिर वो चाहे किसी बड़ी AI कंपनी का नया लॉन्च हो, कोई रिसर्च पेपर हो या फिर किसी मार्केट में आया कोई नया स्मार्टफोन ,हम हमेशा कोशिश करते हैं कि ये सब जानकारी आपको सही समय पर मिले।
देखिये हर कोई तो AI में इंटरस्टेड नहीं होता है और ना ही हर कोई वेबसाइट हर किसी के लिए बनाई जाती है। इसलिए थिंक ग्रिप पर आपको नार्मल गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन,लैपटॉप,टेबलेट्स,स्मार्ट होम डिवाइस और भी बहुत कुछ के बारे में विस्तार से बताते हैं। हम सिर्फ यह नहीं बताते हैं कि प्रोडक्ट में क्या है बल्कि यह भी बताते हैं कि ये आपके लिए कैसे उपयोगी हो सकता है और यह बाकि प्रोडक्ट्स से अलग क्यों है।
थिंक ग्रिप अपने भरोसे और अपनी पारदर्शिता के लिए कर्तव्यबद्ध है। हम आपको किसी भी टेक्नोलॉजी की जानकारी तभी देंगे जब हमारे पास खुद उसकी पूरी जानकारी होगी। हम मानते हैं कि कोई भी टेक्नोलॉजी तभी संभव है जब आम इंसान भी उसका इस्तेमाल जनता हो।
हम अपनी वेबसाइट के जरिये सबको (स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल या सामान्य यूजर) एक प्लेटफॉर्म पर लेकर AI से जुड़ी टेक्नोलॉजी के बारे में बात कर सकें। ताकि एक सामान्य आदमी भी उस टेक्नोलॉजी से डरने की बजाय उसके जरिये अपने जीवन में खुशहाली ला सके।
2- उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी :-
थिंक ग्रिप की वेबसाइट पर आने वाला हर कोई यूजर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योकि थिंक ग्रिप का एकमात्र उद्देश्य है आपको सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना, लेकिन इसके साथ ही हम भी उपयोगकर्ता से ये अपेक्षा करते हैं कि आप भी इस प्लेटफॉर्म का उपयोग बहुत ही जिम्मेदारी के साथ करें।
किसी भी वेबसाइट की सफलता केवल उसके कंटेंट पर निर्भर नहीं करती है बल्कि उसके उपयोगकर्ताओं की नैतिकता और सहयोग पर भी निर्भर करती है। इसलिए हम यहाँ पर उन जिम्मेदारियों को भी विस्तार से बताना चाहते हैं जिनका पालन हमारी वेबसाइट पर आने वाले प्रत्येक उपयोगकर्ता को करना अनिवार्य है।
अ-सुरक्षित और नैतिक उपयोग :- जब आप या कोई भी उपयोगकर्ता हमारी वेबसाइट पर आते हैं तो आपकी यह जिम्मेदारी है कि आप हमारी वेबसाइट का उपयोग सुरक्षित और नैतिक तरीके से करें।
यहाँ किसी भी तरीके की असामान्य गतिविधि जैसे हैकिंग, स्पैमिंग या वायरस फैलाने की कोशिश ना करें। हमारी वेबसाइट के कोड, सिस्टम या सर्वर को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना पूरी तरह से अवैध है।
हम चाहते हैं कि हर कोई यूजर यहाँ पर एक सुरक्षित माहौल महसूस करे। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे किसी दूसरे यूजर को नुकसान पहुँचे।
ब-क़ानूनी दायरे में रहकर उपयोग :- थिंक ग्रिप पर दी गयी सभी जानकारी का उद्देश्य केवल शैक्षिक और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है। इसलिए हमारी वेबसाइट का उपयोग किसी भी तरह के गैर-कानूनी कामों के लिए नहीं किया जा सकता है। यदि कोई यूजर हमारे कंटेंट का गलत इस्तेमाल करके किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में पाया जाता है या कोई भी अवैध गतिविधि करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी यूजर की होगी, हमारी नहीं और उसके ऊपर कानून के नियमों के अनुसार उचित क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
हम कानून का सम्मान करते हैं और हम आपसे से भी यही उम्मीद करते हैं कि आप भी कानून का पालन करें।
स-कंटेंट का सही सम्मान और सही उपयोग :- हम और हमारी टीम बहुत ही कठिन मेहनत के बाद किसी भी आर्टिकल और किसी भी गैजेट से जुडी जानकारी को एकत्र करके आप तक पहुँचाती है। इसलिए कंटेंट हमारी बौद्धिक संपदा अधिकार के अंतर्गत आता है। इसलिए आप इस कंटेंट को केवल पढ़ने और सीखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हमारे कंटेंट को, किसी भी आर्टिकल को, हमारी वेबसाइट पर अपलोड किसी भी फोटो को, वीडियो को या अन्य किसी को भी कहीं भी अपलोड नहीं कर सकते हैं और ना ही इसे किसी को भी बेच सकते हैं। ऐसा करना क़ानूनी जुर्म है। यदि कोई व्यक्ति हमारे कंटेंट का दुरुपयोग करता है, तो हम उस पर कानूनी कार्यवाही करने का पूरा अधिकार रखते हैं।
द-जिम्मेदार सहभागिता :- आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म केवल पढ़ने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि बातचीत और सहभागिता का भी माध्यम होते हैं। इसलिए अगर आप हमारे किसी भी आर्टिकल पर कोई कमेंट करते हैं, तो ध्यान रखें कि वह सम्मानजनक और शालीन भाषा में हो। किसी भी प्रकार की नफरत भरी भाषा, गली गलौच, भ्रामक सुचना या स्पैम बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। आपकी छोटी सी टिप्पणी भी दूसरों को प्रेरित करती है, अब चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक।
य-व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा :- जब आप हमारी वेबसाइट पर आते हैं या किसी न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करते हैं, तब हो सकता है कि हम आपसे कुछ बेसिक जानकारी माँगे। इस जानकारी का उपयोग केवल आपको बेहतर सेवा देने के लिए किया जाता है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि हमें सही और सटीक जानकरी दें। किसी और की जानकारी या झूठी जानकारी देना आपको क़ानूनी परेशानी दे सकता है।
र-जिम्मेदार टेक्नोलॉजी उपयोग :- अब देखिये थिंक ग्रिप AI और उसकी टेक्नोलॉजी से जुड़ा प्लेटफॉर्म है इसलिए यहाँ और ज्यादा जरुरी हो जाता है कि आप यहाँ से प्राप्त जानकारी का उपयोग बेहद ही जिम्मेदारी से करें। अगर हम किसी AI टूल या AI गैजेट की जानकारी आपको दे रहे हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उस जानकारी का उपयोग किसी भी तरह के अवैध या गलत काम के लिए ना करें। टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य जीवन को आसान बनाना होता है ना कि किसी को नुकसान पहुँचाने का ,इसलिए ये जरुरी है कि आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी होगी।
प-ईमानदारी और पारदर्शिता :- हर एक उपयोगकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह वेबसाइट के साथ ईमानदार रहे। कोई भी फ़र्ज़ी अकाउंट बनाकर या गलत जानकारी देकर धोखा देने की कोशिश ना करें। क्योकिं आज के समय में गलत काम करके कानून से बचना आसान नहीं है।
हाँ अगर आपको कंटेंट में कोई कमी या त्रुटि दिखती है तो तुरंत हमें सूचित करें ताकि हम उसको सही कर सके। इस तरह का सहयोग हमारे और आपके दोनों के लिए फायदेमंद है।
नोट:- इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय आपकी छोटी-सी लापरवाही भी बड़े परिणाम ला सकती है। इसलिए थिंक ग्रिप का उपयोग हमेशा सुरक्षित, नैतिक और क़ानूनी दायरे में रहकर करें। यह आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थिंक ग्रिप को सफल और भरोसेमंद बनाने में हमारी टीम के साथ-साथ आपके सहयोग की भी अहम भूमिका है। यदि हर यूज़र इन ज़िम्मेदारियों का पालन करता है, तो यह प्लेटफ़ॉर्म न सिर्फ सुरक्षित रहेगा, बल्कि और भी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।
3- बौद्धिक संपदा अधिकार
थिंक ग्रिप पर उपलब्ध सभी सामग्री जैसे आर्टिकल, रिव्यु, फोटोज, इन्फोग्राफिक्स, लोगो, वीडियो, डिज़ाइन, कोड स्निपेट्स और अन्य दृश्य या पाठ्य सामग्री हमारी टीम की रचनात्मक मेहनत और तकनीकी रिसर्च का परिणाम है।
इसलिए हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हर जानकारी को हम बौद्धिक संपदा कानूनों के तहत संरक्षित रखते हैं ताकि हमारी मौलिक सामग्री की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनी रहे।
सामग्री का स्वामित्व :- थिंक ग्रिप और इसके लेखक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाने वाली सभी सामग्री के क़ानूनी स्वामी है, जब तक किसी विशेष सामग्री पर किसी बाहरी स्रोत को स्पष्ट क्रेडिट न दिया गया हो।
इसका मतलब यह है कि हमारी वेबसाइट की किसी भी सामग्री का उपयोग, उसका पुनर्प्रकाशन, उसका वितरण कुछ भी बिना हमारी लिखित अनुमति के नहीं किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य है कि उपयोगकर्ता ज्ञान करे,लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोई भी हमारे आर्टिकल को, इमेज को, ग्राफ़िक्स को किसी भी तरह के प्रचार या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए खुद के उपयोग में लाये ,ऐसा करना क़ानूनी जुर्म है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके ऊपर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। हमारे कंटेंट पर हमारा ही अधिकार रहेगा।
व्यक्तिगत उपयोग की अनुमति :-हम अपने उपयोगकर्ता को अपनी वेबसाइट पर मौजूद सामग्री को केवल पढ़ने की अनुमति देते हैं। वो भी सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग के लिए। यदि आप किसी आर्टिकल को किसी सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। तब आपको उसका सोर्स या उसका मूल लिंक देना आवश्यक है। इससे ना केवल पारदर्शिता बनी रहती है बल्कि यह हमारे और आपके बीच एक भरोसेमंद डिजिटल संबंध को मजबूत करता है।
हालांकि, इस सामग्री को कॉपी-पेस्ट, री-राइट या डाउनलोड कर पुनर्प्रकाशित करना, चाहे आंशिक रूप में ही क्यों न हो, सख़्त रूप से निषिद्ध है।
व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध :- थिंक ग्रिप की किसी भी सामग्री का उपयोग किसी भी तरह से व्यावसायिक, प्रचारात्मक या मुनाफ़ा कमाने के उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है। ये पूर्णतः प्रतिबंधित है।
यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना हमारी अनुमति के हमारे आर्टिकल, चित्र, लोगो या वीडियो को अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल, वेबसाइट या किसी अन्य मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपयोग करता है, तो यह कानूनी उल्लंघन माना जाएगा।
ऐसी स्थिति में हम उस व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1957 (Copyright Act, 1957) के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
कंटेंट की मौलिकता और सम्मान :- हम अपनी सामग्री को तैयार करने से पहले व्यापक शोध करते हैं ताकि हमारे उपयोगकर्ताओं को ताज़ा, सटीक और सही जानकारी मिले। इसलिए यदि कोई व्यक्ति हमारे कंटेंट को जानबूझकर प्लेजरिज़ करता है या उसमे थोड़ा बदलाव के साथ पुनर्प्रकाशित करता है। तब यह ना केवल अनैतिक है बल्कि क़ानूनी अपराध भी है। इसके लिए कानून में उचित दंड का प्रावधान है।
हम सभी उपयोगकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे हमारी सामग्री का सम्मान करें और डिजिटल विश्व में ईमानदार उपयोगकर्ता बने रहें।
बौद्धिक संपदा का संरक्षण :- हमारी वेबसाइट नियमित रूप से अपने कंटेंट की निगरानी करती है और आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल कॉपीराइट मॉनिटरिंग टूल का उपयोग भी करती है ताकि यह सुनिक्षित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति या वेबसाइट हमारी सामग्री का दुरूपयोग ना कर सके।
यदि हमें किसी भी प्रकार की चोरी या कॉपी की जानकारी मिलती है, तो पहले हम उसे आवश्यक चेतावनी देंगे और उसके बाद आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही करेंगे।
हमारी प्राथमिकता ये है कि इंटरनेट पर ज्ञान स्वतंत्र रूप से साझा हो, लेकिन दूसरों की मेहनत और सृजनात्मक कार्य को भी उतना ही सम्मान मिले।
उपयोगकर्ताओं की भूमिका :- हम अपने सभी उपयोगकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे वेबसाइट की सामग्री को केवल अध्ययन और जानकारी के उद्देश्य से प्रयोग करें। यदि आपको कभी ऐसा लगता है कि आपको कभी किसी सामग्री की आवश्यकता किसी विशेष प्रोजेक्ट, लेख या प्रेजेंटेशन के लिए हैं। तब आप हमारी ऑफिशल ईमेल या कांटेक्ट फॉर्म के माध्यम से हमसे अनुमति ले सकते हैं।
हम पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं, इसलिए उचित कारण होने पर हम सामग्री के सीमित उपयोग की अनुमति दे सकते हैं। लेकिन जब हम लिखित अनुमोदन देंगे उसके बाद।
कॉपीराइट उल्लंघन पर कार्यवाही :- यदि कोई व्यक्ति, संस्था या डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारी सामग्री, ग्राफ़िक्स या वीडियो को बिना हमारी अनुमति के उपयोग करते हैं, तो हम उसके खिलाफ उचित क़ानूनी कार्यवाही करने का अधिकार रखते हैं।
यह कार्यवाही भारत के साइबर कानूनों और अंतरराष्ट्रीय डिजिटल कॉपीराइट मानकों के अनुसार होगी। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं हम उनके प्रति शून्य-सहनशीलता की नीति अपनाते हैं।
नोट:- थिंक ग्रिप की सामग्री केवल पढ़ने और सीखने के उद्देश्य से बनायीं गयी है। कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति इसे कॉपी, पुनर्प्रकाशित, री-डिस्ट्रिब्यूट या संशोधित नहीं कर सकता है।
हम अपने हर लेख और दृश्य सामग्री की मौलिकता और बौद्धिक स्वामित्व की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यदि आप हमारे कार्य का सम्मान करेंगे, तो हम भी आपको एक सुरक्षित, पारदर्शी और ज्ञानवर्धक डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
4- उपयोगकर्ता खाते
भविष्य में थिंक ग्रिप जब अपने पाठकों और टेक उत्साहीउपयोगकर्ताओं को और अधिक इंटरैक्टिव अनुभव देने के लिए यूजर लॉगिन, रजिस्ट्रेशन या मेम्बरशिप सिस्टम शुरू करेगा, तब उपयोगकर्ता खातों से सम्बंधित कुछ नियमों का जिम्मेदारी से पालन करना होगा।
हमारा उद्देश्य एक ऐसी टेक कम्युनिटी बनाना है जहाँ हर सदस्य सुरक्षित, सम्मानजनक और पारदर्शी तरीके से भाग ले सके।
सटीक और सत्य जानकारी देना अनिवार्य :- जब आप थिंक ग्रिप पर अपना कोई अकाउंट बनाएंगे या थिंक ग्रिप पर अपनी किसी ईमेल से लोगिन करेंगे या रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर या सोशल मीडिया के जरिये लॉगिन करेंगे ,तब आपको अपनी सही, ताज़ा और सत्य जानकारी ही भरनी है। जिसमें आपका नाम, ईमेल एड्रेस, पासवर्ड, प्रोफाइल जैसी जानकारी शामिल हैं।
देखिये अगर कोई यूजर अपनी गलत जानकारी भरते हैं तो यह वेबसाइट की सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है और इससे आपका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जायेगा। हमारी वेबसाइट की सुरक्षा प्रणाली स्वचालित रूप से किसी भी संदिग्ध या धोखाधड़ी वाली गतिविधि की पहचान कर सकती है। गूगल 2025 की यूजर आइडेंटिटी वेरिफिकेशन नीति के अनुसार “वे वेबसाइट जो अपने यूजर से सटीक और पारदर्शी जानकारियां लेती हैं उन्हें उच्च यूजर ट्रस्ट रेटिंग प्रदान किया जाता है। इसलिए ना केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि पूरे प्लेटफ़ॉर्म की विश्वसनीयता के लिए भी ज़रूरी है।
एक खाता एक व्यक्ति :- हर उपयोगकर्ता के लिए केवल एक ही खाता मान्य है इसका मतलब है कि आप एक ईमेल या एक फ़ोन नंबर से केवल एक ही खाता बना सकते हैं। अपना खाता शेयर करना, किसी और को ट्रांसफर करना या मल्टीपल एकाउंट्स बनाना सख्त मना है।
क्योंकि हम मानते हैं कि किसी की भी डिजिटल पहचान उसकी प्रतिष्ठा होती है और उसे सुरक्षित रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।
यदि कोई व्यक्ति अपने खाते का उपयोग दूसरों को लॉगिन करने, स्पैमिंग करने या फेक एक्टिविटी के लिए करता है, तो थिंक ग्रिप को उस अकाउंट को स्थायी रूप से बंद करने का पूरा अधिकार है।
यह नीति हमारे समुदाय की अखंडता बनाए रखने के लिए है, ताकि हर सदस्य को एक सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण मिले।
पासवर्ड और सुरक्षा :- आपके खाते की सुरक्षा पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है, क्योंकि ईमेल और पासवर्ड का तो आपको ही पता है। इसलिए एक ऐसा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें जिसमें अक्षर, अंक और विशेष प्रतीक शामिल होने चाहिए। इसके साथ साथ ये भी ध्यान रखना है कि अपने पासवर्ड को किसी के साथ साझा नहीं करना है और सार्वजानिक कंप्यूटर या सार्वजानिक डिवाइस पर लॉगिन करने के बाद हमेशा लॉगआउट करना ना भूलें।
वैसे तो हमारी वेबसाइट SSL Encryption, Firewall Protection और AI-based Threat Monitoring Systems से सुरक्षित है, लेकिन इंटरनेट पर कोई भी प्लेटफार्म 100% सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है। इसलिए आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
लेकिन अगर आपको कभी लगे कि आपका अकाउंट किसी और के हाथों में लग चुका है या उस पर कोई संदिग्ध गतिविधि हो रही है, तो कृपया तुरंत हमें हमारी ईमेल पर सूचित करें। हम आपकी पहचान सत्यापित करके तत्काल सहायता प्रदान करेंगे।
अनुचित गतिविधियों पर कार्यवाही :- थिंक ग्रिप पर कोई भी उपयोगकर्ता ऐसी गतिविधि नहीं कर सकता है जिससे कि वेबसाइट को नुकसान हो या किसी अन्य उपयोगकर्ता की गोपनीयता का उल्लघंन हो या थिंक ग्रिप के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो।
किसी भी प्रकार का हैकिंग प्रयास, डेटा चोरी, नकली पहचान का उपयोग, फेक कमेंट्स या ऑटो-बॉट्स से स्पैमिंग सख़्त रूप से वर्जित है।
हमारे पास ऐसी गतिविधियों को पहचानने के लिए उन्नत AI मोनिटिरिंग सिस्टेम हैं, जो तुरंत चेतावनी भेजते हैं और अकाउंट को अस्थायी या स्थायी रूप से ब्लॉक कर देते हैं।
किसी गंभीर उल्लघंन की स्थिति में, हम साइबर कानून के तहत क़ानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं।
अकाउंट का निष्क्रिय या हटाया जाना :- यदि कोई उपयोगकर्ता लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है या उसके अकाउंट से कोई एक्टिविटी नहीं दिखती है। तो थिंक ग्रिप के पास ये अधिकार है कि वो अपने विवेक से उसका अकाउंट अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर सकता है।
अगर यूजर भी अपने अकाउंट को हटाने का अनुरोध करता है तब भी उनकी व्यक्तिगत जानकारी हमारी प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार सुरक्षित रूप से सिस्टम से हटाई या अनाम कर दी जाती हैं। हम आपके डेटा का उपयोग केवल वेबसाइट अनुभव सुधारने और आपको बेहतर सेवा देने के लिए करते हैं।
उपयोगकर्ता के अधिकार और पारदर्शिता :- हम मानते हैं कि हर उपयोगकर्ता को ये अधिकार है कि वह जाने कि उसकी जानकारी कहाँ, कैसे और क्यों उपयोग हो रही है। इसलिए थिंक ग्रिप आपको आपके खाते से सम्बंधित सभी विवरणों तक पहुँच और नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। आप कभी भी अपनी जानकारी को अपडेट करने, बदलने या हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
यह हमारी पारदर्शिता प्रथम नीति (2025) का हिस्सा है, जो डिजिटल उपयोगकर्ताओं के अधिकार की रक्षा करती है।
नोट: थिंक ग्रिप उपयोगकर्ता खाते केवल लॉगिन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विश्वास और ज़िम्मेदारी का प्रतीक हैं। इसलिए, हम चाहते हैं कि प्रत्येक सदस्य इस समुदाय का एक सम्मानित हिस्सा महसूस करे, जहाँ सुरक्षा, पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोपरि है।
आपकी सटीक जानकारी, ज़िम्मेदार व्यवहार और डिजिटल अखंडता ही इस प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित और प्रगतिशील बनाती है।
5- उपयोगकर्ता द्वारा बनाया गया कंटेंट
आज के डिजिटल युग में यूजर जनरेटेड कंटेंट किसी भी वेबसाइट या प्लेटफ़ॉर्म की आत्मा बन चुका है। थिंक ग्रिप पर हम उपयोगकर्ता को पूरी स्वतंत्रता देते हैं कि वे अपने विचार, राय, और अनुभव हमारे प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से साझा कर सकें। अब चाहे वो किसी AI गैजेट का रिव्यु हो, किसी नयी टेक्नोलॉजी पर प्रतिक्रिया हो या किसी लेख पर कमेंट हो, हम हर उस आवाज़ की कद्र करते हैं जो हमारे समुदाय को बेहतर बनाती है। लेकिन इस स्वतंत्रता के साथ कुछ जिम्मेदारियाँ भी आती हैं और इन्हीं को समझना एक सुरक्षित और सम्मानजनक ऑनलाइन वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
आपका कंटेंट, आपकी जिम्मेदारी :- जब भी आप थिंक ग्रिप के किसी आर्टिकल पर कमेंट करते हैं या हमारी किसी पोस्ट को शेयर करते हैं या किसी प्रोडक्ट का रिव्यु करते हैं। तो इसका अर्थ ये है कि जो भी जानकारी, विचार या दावा आप साझा करते हैं उसकी सटीकता और वैधता की जिम्मेदारी आप पर ही होगी।
हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्लेटफ़ॉर्म पर जो भी पोस्ट किया जा रहा है वो किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुँचाये और ना ही उनके द्वारा किसी के अधिकारों का उल्लघंन हो। यदि कोई उपयोगकर्ता भ्रामक, आपत्तिजनक या झूठी जानकारी पोस्ट करता है तो थिंक ग्रिप ये अधिकार रखता है कि बिना पूर्व सूचना के उस पोस्ट को हटा दे।
थिंक ग्रिप की नैतिक ऑनलाइन समुदाय की प्रतिबद्धता बनाये रखने के लिए किस प्रकार का कंटेंट निषिद्ध है, जानिए।
अ- थिंक ग्रिप पर कोई भी धर्म, जाति, लिंग,भाषा या किसी भी सामाजिक वर्ग के प्रति नफरत भड़काने वाला कोई कंटेंट स्वीकार्य नहीं है। किसी भी तरह की हेट स्पीच की थिंक ग्रिप पर कोई जगह नहीं है।
ब- थिंक ग्रिप पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी, झूठी खबरें, अधूरी जानकारी, या गलत तथ्य साझा करना सख्त मना है।
स- थिंक ग्रिप पर बिना अनुमति के स्पैम लिंक्स, विज्ञापन, प्रमोशनल लिंक या अफिलिएट लिंक डालना वर्जित है।
द- थिंक ग्रिप पर किसी भी तरह का अश्लील, अपमानजनक या हिंसक सामग्री डालना सख्त मना है अगर कोई ऐसा करता है तो उस सामग्री को तुरंत हटा दिया जायेगा और उस पर उचित क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
य- किसी और के कंटेंट, फोटो, वीडियो को अपने नाम से पोस्ट करना गैरकानूनी है और साथ ही ये कॉपीराइट उल्लघंन भी है और अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो थिंक ग्रिप इस पर क़ानूनी कार्यवाही कर सकता है।
संशोधन और नियंत्रण के अधिकार :- थिंक ग्रिप अपने उपयोगकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से विचार साझा करने की अनुमति देता है लेकिन इसके साथ साथ हम अपने प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित और उपयोगी बनाये रखने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
हम और हमारी टीम प्रत्येक उपयोगकर्ता द्वारा साझा किये गए कंटेंट की निगरानी करती है और अगर कोई पोस्ट नियमों का उल्लघंन करती है तो थिंक ग्रिप के पास ये अधिकार है कि उसे एडिट, मॉडरेट और डिलीट भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में हमारा उद्देश्य किसी की अभिव्यक्ति को रोकना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्लेटफ़ॉर्म पर साझा की गई हर बात सम्मानजनक और सकारात्मक बनी रहे।
कंटेंट के अधिकार और उपयोग के साथ क़ानूनी अनुपालन और सुरक्षा :- जब आप थिंक ग्रिप पर कोई कंटेंट पोस्ट करते हैं तो आप हमें उस कंटेंट को प्रदर्शित करने, प्रकशित करने और उसका प्रचार करने की सीमित अनुमति देते हो, लेकिन आपका मालिकाना हक़ बरक़रार रहता है। इसका मतलब ये है कि थिंक ग्रिप आपके बनाये गए कंटेंट को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर दिखा भी सकता है और उसे अपने प्रमोशनल उद्देश्यों के लिए भी उपयोग में ला सकता है। लेकिन मैं यहाँ आपको ये विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि ये सब आपकी बिना अनुमति के नहीं होगा।
अब आपको क़ानूनी पार्ट के बारे में बताते हैं कि यदि कोई उपयोगकर्ता थिंक ग्रिप पर कोई ऐसा कंटेंट पोस्ट करता है जो किसी व्यक्ति, समुदाय, संस्था की छवि ख़राब करता है या कानून का उल्लघंन करता है तब थिंक ग्रिप के पास ये अधिकार है कि उसके खिलाफ उचित क़ानूनी कार्यवाही करे। अगर किसी बाहरी व्यक्ति या संगठन द्वारा फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर या स्पैम पोस्ट करके प्लेटफ़ॉर्म की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो ऐसे मामलों में हम साइबर लॉ और IT एक्ट 2000 के अंतर्गत उचित कार्रवाई करेंगे।
सकारात्मक समुदाय की दिशा में कदम :- थिंक ग्रिप की वेबसाइट का उद्देश्य केवल एक टेक वेबसाइट बनना ही नहीं है बल्कि हम एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना चाहते हैं जहाँ लोग AI की तकनीकी को और गहराई से सोच सकें, AI गैजेट्स और प्रोडक्ट्स का उपयोग बहुत ही बारीकी से जान पायें और ना सिर्फ जान पायें बल्कि उपयोग कर पायें। लोग यहाँ से सीख कर एक दूसरे को प्रेरित कर पायें, अपने विचार एक दूसरे के साथ साझा कर पायें। इसलिए जब आप कमेंट करते हैं या कोई रिव्यू लिखते हैं, तो कोशिश करें कि आपकी भाषा सम्मानजनक, रचनात्मक और उपयोगी हो। आपका हर कमेंट किसी अन्य पाठक के लिए नई जानकारी या प्रेरणा बन सकता है।
नोट :- हमारे प्लेटफ़ॉर्म की ताकत है यूजर जनरेटेड कंटेंट। लेकिन यह ताकत भी तभी सार्थक है जब इसे जिम्मेदारी और ईमानदारी से उपयोग किया जाये। थिंक ग्रिप को हम एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनाना चाहते हैं जहाँ आप अपनी सोच को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं ,लेकिन इसके साथ साथ आपको नैतिकता और ईमानदारी से इस वेबसाइट के सिद्धांतों का भी पालन करना पड़ेगा। नियमों का पालन और शालीन और सम्मानजनक भाषा ही हमारी पहचान है। हम सब मिलकर इस प्लेटफ़ॉर्म को एक ऐसी जगह बना सकते हैं जहाँ तकनीक, ज्ञान और विचारों का आदान-प्रदान सम्मान और विश्वास के साथ हो।
6- सामग्री की सटीकता और अपडेट्स
आज का सच ये है कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार बदल रही है। आज जो जानकारी सटीक है, हो सकता है कि कुछ दिनों में वही जानकारी आंशिक रूप से गलत साबित हो जाये या उसमें कुछ नया अपडेट आ जाये या उसके बारे में कुछ बदलाव हो जाये। अब क्योकिं थिंक ग्रिप का सबसे बड़ा उद्देश्य तो अपने पाठकों को विश्वसनीय, सटीक और अद्यतन जानकारी प्रदान करना है, अब चाहे वो AI गैजेट्स हों या नवीनतम खोजें, इसमें AI टूल्स और सॉफ्टवेयर के रिव्यु भी हो सकते हैं। कुल मिलकर आप हमारी वेबसाइट पर जो भी पढ़ेंगे, हम उस हर लेख को बहुत ही सावधानी से तैयार करते हैं। हम और हमारी टीम नियमित रूप से शोध करती रहती है ताकि आप तक जो जानकारी पहुँचे वो एकदम सटीक और सही हो।
देखिये एक बात मैं फिर से दोहराना चाहूँगा कि किसी भी जानकारी में समय के साथ बदलाव होना संभव है किसी भी जानकारी को वही अंतिम जानकारी नहीं माना जा सकता है।
सटीकता और विश्वसनीयता :- थिंक ग्रिप पर प्रकाशित सभी आर्टिकल या ब्लॉग, रिव्यु हमारी अनुभवी टीम द्वारा रिसर्च के बाद ही तैयार किये जाते हैं। क्योकि हम ये सुनिश्चित करते हैं कि वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी प्रामाणिक स्रोतों (जैसे आधिकारिक वेबसाइट, प्रेस रिलीज, टेक ब्लॉग्स, न्यूज़ पोर्टल) से ली जाती है। अपनी हर जानकारी को हम मानव के दृष्टिकोण से बनाते हैं ताकि आर्टिकल बहुत ज्यादा टेक्निकल ना हो जाये और सबसे समझ में आसानी से आ जाये। इसके साथ साथ किसी भी ब्रांड की तरफ को ज्यादा झुकाव ना होकर जानकारी निष्पक्ष हो।
जानकारी में बदलाव :- AI एक उभरती हुई टेक्नोलॉजी है और ये इतना तेज़ी से बदल रही है जितना हम सोच भी नहीं पा रहे हैं। AI टेक्नोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ हर हफ्ते कुछ नया सामने आता है। AI में नए अपडेट्स, फीचर्स और डिवाइस लॉन्च होते रहते हैं, जिससे पहले की जानकारी अप्रासंगिक या अधूरी हो सकती है। इसलिए थिंक ग्रिप समय-2 पर अपने कंटेंट को अपडेट और रिवाइज़ करता रहता है ताकि आप हमेशा नवीनतम जानकारी से जुड़े रहें।
एक बात और ध्यान देने की है कि हम बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी आर्टिकल में संशोधन, सुधार या हटाने का अधिकार रखते हैं।
हमारा उद्देश्य बहुत साफ़ है कि वेबसाइट की जानकारी हमेशा उपयोगी और विश्वसनीय बनी रही, हालांकि किसी विशेष जानकारी में बदलाव के बाद भी हम इस बात की गारंटी नहीं देते कि वेबसाइट का हर कंटेंट हर समय 100% सटीक रहेगा। क्योंकि टेक्नोलॉजी हमारी सोच से भी कहीं ज्यादा गति से बढ़ रही है।
हम अपने पाठकों से ये अपेक्षा करते हैं कि वो थिंक ग्रिप की जानकारियों को सिर्फ एजुकेशन पर्पस के हिसाब से ही लें।
भविष्य में परिवर्तन और सुधार :- थिंक ग्रिप लगातार अपने प्लेटफ़ॉर्म को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हम समय-समय पर अपनी वेबसाइट की सामग्री, लेआउट, और लेखन शैली में सुधार करते रहते हैं ताकि आपको पढ़ने में आसानी हो और जानकारी अधिक उपयोगी लगे।
कभी-कभी इन सुधारों के दौरान पुराने लेखों को अपडेट किया जाता है, और कुछ मामलों में उन्हें हटा भी दिया जाता है। ताकि साइट पर केवल वही जानकारी रहे जो वर्तमान समय में प्रासंगिक और सटीक हो।
नोट :- थिंक ग्रिप का उद्देश्य आपको नवीनतम और सटीक जानकारी प्रदान करना है लेकिन टेक्नोलॉजी की रफ़्तार को देखते हुए हम आपको ये सलाह देते हैं कि किसी भी जानकारी पर अंतिम निर्णय लेने से पहले खुद भी चीज़ों को थोड़ा सा जाँचे और उसका थोड़ा मूल्यांकन करें। हम निरंतर यह प्रयास करते हैं कि हमारी साइट पर प्रकाशित हर लेख, रिव्यू और न्यूज़ आइटम ईमानदार, निष्पक्ष और अपडेटेड हो।
इसलिए आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसी विश्वास को बनाये रखने के लिए थिंक ग्रिप हमेशा सटीकता और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
7- विज्ञापन और मोनेटाइजेशन
डिजिटल युग की एक बहुत अच्छी खासियत है कि वेबसाइट ना केवल जानकारी का माध्यम रह रहीं हैं बल्कि ये एक प्लेटफ़ॉर्म है जो तकनीकी के साथ-2 उपयोगकर्ताओं को नए उत्पादों और सेवाओं से जोड़ता है।
हम आपको कई बार कह चुके हैं कि हम आपको AI गैजेट्स, AI टूल्स, टेक न्यूज़ और स्मार्ट डिवाइस से जुडी जानकारी प्रदान करते हैं लेकिन इसके साथ-2 हम अपनी वेबसाइट को संचालित बनाये रखने के लिए विज्ञापन और मोनेटाइजेशन के कुछ माध्यमों का उपयोग करते हैं।
हम आपको पूरी पारदर्शिता के साथ ये बताना चाहते हैं कि हमारी वेबसाइट पर दिखाई देने वाले विज्ञापन या प्रचार सामग्री का चयन पूरी तरह से गूगल पॉलिसीस 2025, एडसेंस गाइडलाइएस और अफिलिएट मार्केटिंग स्टैंडर्ड्स के अनुरूप किया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि उपयोगकर्ता को केवल प्रसांगिक सुरक्षित और ईमानदार विज्ञापन अनुभव मिले।
विज्ञापन के प्रकार
थिंक ग्रिप पर आपको कई प्रकार के विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं।
*गूगल डिस्प्ले ऐड :- ये गूगल एडसेंस नेटवर्क द्वारा दिखाई जाते हैं जो गूगल का एक टूल है जो हमें आपकी रुचियों, सर्च हिस्ट्री को दिखाता है कि आप हमारी वेबसाइट पर किस प्रकार के कंटेंट को पसंद कर रहे हैं।
*अफिलिएट लिंक्स :- हमारे कुछ आर्टिकल्स या प्रोडक्ट्स रिव्यु में कुछ लिंक्स हो सकते हैं जिनसे यदि आप कुछ खरीददारी करते हैं, तो हमें उसका एक छोटा सा कमीशन प्राप्त होता है। लेकिन याद रखें कि ये आपके लिए किसी भी तरह के अतिरिक्त शुल्क का कारण नहीं बनता है।
*स्पोंसर्ड कंटेंट या ब्रांड कोलैबोरेशन :- देखिये ऐसा हो सकता है कि समय-2 पर कुछ ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कराने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे कंटेंट को हमेशा हम स्पष्ट रूप से “स्पोंसर्ड” या “प्रायोजित सामग्री” के रूप में चिह्नित किया जाता है ताकि उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार का भ्रम ना हो।
*वीडियो/इंटरैक्टिव एड्स :- कुछ आर्टिकल या वीडियो कंटेंट में एम्बेडेड विज्ञापन हो सके हैं जो कि कंटेंट मार्केटिंग से प्रेरित है जिसका मतलब है कि कंटेंट को बेहतर दिखाने के लिए कुछ विज़ुअल टूल के माध्यम से दिखाना। लेकिन ये एड्स उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बाधित किये बिना दिखाए जाते हैं।
हमारी पारदर्शिता :- थिंक ग्रिप के लिए यूजर ट्रस्ट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने उपयोगकर्ता का कभी भी कोई भी नुकसान कराना नहीं चाहते हैं और इसलिए हम थिंक ग्रिप पर ऐसा कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं करते हैं जिसमें किसी भी प्रकार का भ्रामकपन हो, धोखाधड़ी हो या वो किसी भी प्रकार से अवैध हो।
हमारी वेबसाइट पर मौजूद सभी मोनेटाइजेशन स्रोतों को पहले सावधानीपूर्वक परखा जाता है ताकि वो ना केवल हमारे पाठकों के लिए उपयुक्त हो बल्कि गूगल की नीतियों के अनुरूप भी हो।
हम अपने दर्शकों को ये भी बताना चाहते हैं कि विज्ञापनों से मिलने वाली आय को हम अपनी वेबसाइट के संचालन लागत, सर्वर और कंटेंट निर्माणों में मदद करती है। जिससे हम आपको मुफ्त में उच्च गुणवत्ता वाला टेक्नोलॉजी आधारित कंटेंट प्रदान कर सकें।
थर्ड-पार्टी-विज्ञापन और जिम्मेदारी :- हमारी वेबसाइट पर प्रदर्शित कुछ विज्ञापन थर्ड पार्टी नेटवर्क्स या अफिलिएट पार्टनर्स द्वारा संचालित होते हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने के बाद आप किसी बाहरी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि उन बाहरी साइट्स की कोई भी पॉलिसी हम पर लागू नहीं होती हैं और ना ही हमारी कोई पॉलिसी उन पर लागू होती है। इसलिए, यदि किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट, लिंक या उत्पाद से जुड़ी कोई समस्या, वित्तीय हानि या असुविधा होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उपयोगकर्ता की होगी।
इसलिए हम अपने उपयोगकर्ता को हमेशा सलाह देते हैं कि किसी भी साइट पर जाने पर उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ा जाये।
विज्ञापन चयन की प्रक्रिया :- हम और हमारी टीम नियमित रूप से यह सुनिश्चित करती है कि वेबसाइट पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापन उपयोगकर्ता के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय हों, वो जानकारी AI, टेक,गैजेट्स और हमारे विषयों से संबंधित हो और उसमे कोई भी झूठी या भ्रामक जानकारी ना हो। क्योंकि हम केवल उन्ही पार्टनर्स के साथ काम करते हैं जो ईमानदारी पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
अफिलिएट जानकारी :- थिंक ग्रिप के आर्टिकल्स में अफिलिएट लिंक्स हो सकते हैं। अगर आप उन लिंक्स पर जाकर कुछ खरीदते हैं तब उसका एक छोटा सा कमीशन हमें भी मिलता है। हम इस कमीशन का उपयोग वेबसाइट के विकास और कंटेंट के निर्माण में खर्च करते हैं। जिससे हम आपको बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण जानकारी दे सकें।
ध्यान रहे कि यह छोटा सा कमीशन प्रोडक्ट के मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं करता है आप केवल वही मूल्य चुकाते हैं जो उसका असल मूल्य है।
उपयोगकर्ता की जागरूकता और उसकी जिम्मेदारी :- हम अपने उपयोगकर्ताओं को ये सलाह देते हैं कि किसी भी उत्पाद या सेवा को खरीदने से पहले उसका स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन करें। हम विज्ञापनदाताओं द्वारा दिए गए दावों की कोई गारंटी नहीं देते हैं। ये आपकी ही जिम्मेदारी है।
हमारा उद्देश्य है जानकारी साझा करना, लेकिन निर्णय लेना पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है और यह आपके विवेक पर निर्भर करता है।
भविष्य के बदलाव :- थिंक ग्रिप समय-2 पर अपनी विज्ञापन पॉलिसी और मॉनेटाइज़ेशन गाइडलाइन्स में बदलाव कर सकता है। ये बदलाव डिजिटल मार्केटिंग नियमों, गूगल की नयी नीतियों या हमारी वेबसाइट की रणनीति के अनुरूप किये जाते हैं। हम हर बदलाव को पारदर्शी रूप से लागू करते हैं ताकि आप हमेशा जान सकें कि हम किस प्रकार से विज्ञापन और मोनेटाइजेशन का प्रबंधन कर रहे हैं।
नोट :- थिंक ग्रिप का उद्देश्य केवल राजस्व उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि एक विश्वसनीय टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म बनाना है जो उपयोगकर्ता को नयी और सही जानकारी प्रदान करें। हमारी मोनेटाइजेशन नीतियाँ इस तरह बनाई गई हैं कि वे यूज़र एक्सपीरियंस, डेटा सेफ़्टी और ट्रांसपेरेंसी को प्राथमिकता दें।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी कमाई है और हम हर दिन इसे बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
8-सेवा की उपलब्धता
थिंक ग्रिप पर हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हम हमारे पाठकों और उपयोगकर्ताओं को हर समय एक सुरक्षित, तेज़ और निरंतर अनुभव दे सकें। हम हर समय ये सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करते हैं कि हमारी वेबसाइट हमेशा ऑनलाइन रहे और आप जब भी हमारी वेबसाइट पर विजिट करें तो आपको AI गैजेट्स, AI टूल्स और AI न्यूज़ से संबंधित नवीनतम और अपडेटेड जानकारी आसानी से मिल सके।
हालाँकि किसी भी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की तरह कुछ परिस्थितियाँ ऐसी भी हो सकती हैं जहाँ वेबसाइट अस्थायी रूप से उपलब्ध ना हो पाए। यह असुविधा हमारे नियंत्रण से बाहर भी हो सकती है, लेकिन फिर भी हम ये वादा करते हैं कि हमारी टीम हर स्थिति में सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे जल्दी बहाल करने के लिए पूरी मेहनत करेगी।
अब जानिए कि कब वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद रहती है —
कभी-2 वेबसाइट को सिस्टम मेंटेनेंस, सर्वर अपडेट्स, सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स या टेक्निकल एन्हांसमेंट्स के लिए कुछ समय के लिए वेबसाइट को ऑफलाइन करना आवश्यक हो सकता है।
यह कदम इसलिए उठाया जाता है ताकि भविष्य में आपको और बेहतर अनुभव मिल सके जैसे वेबसाइट की स्पीड बढ़ाना, सुरक्षा सुधारना या नए फीचर्स जोड़ना।
इसके आलावा,इंटरनेट कनेक्टिविटी, सर्वर ओवरलोड या किसी अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण भी वेबसाइट कुछ समय के लिए एक्सेस नहीं होती है। ऐसे मामलों में हम हमेशा तुरंत अपनी तकनीकी टीम को सक्रियता को बढ़ा देते हैं, ताकि समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो।
वेबसाइट की गुणवत्ता और स्थिरता का हमारा वादा है —
थिंक ग्रिप की टीम लगातार यह सुनिश्चित करती रहती है कि वेबसाइट का लोडिंग टाइम कम से कम रहे, वेबसाइट पर हर चीज़ क्लिकएब्ल होनी चाहिए ताकि यूजर को तेज़ अनुभव मिले। सर्वर और होस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उच्च गुणवत्ता का हो जिससे वेबसाइट 24/7 उपलब्ध रहे। किसी भी तकनीकी त्रुटि का पता लगने पर तुरंत सुधार किया जाये। सुरक्षा से संबंधित अपडेट्स नियमित रूप से वेबसाइट पर लागू किया जाये ताकि यूजर डेटा और ब्राऊज़िंग सुरक्षित रहे।
हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी निर्धारित मेंटेनेंस की स्थिति में, यूज़र्स को पहले से सूचना दी जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपकी समझदारी और भविष्य की योजना —
थिंक ग्रिप लगातार अपने सर्वर, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा सिस्टम को अपग्रेड्स करता रहता है ताकि हम अपने यूजर को एक बेहतरीन सेवा प्रदान कर सके और बदले में हम यूजर से भी यही अपेक्षा रखते हैं कि वे इस बात को समझें कि किसी भी ऑनलाइन सेवा में कभी-2 तकनीकी कारणों की वजह से रूकावट आ सकती है।
हम आधुनिक क्लाउड टेक्नोलॉजी, CDN (Content Delivery Network) और AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं ताकि वेबसाइट की उपलब्धता को ओर बेहतर किया जा सके। हम और हमारी टीम का उद्देश्य है निरंतर सेवा प्रदान करना लेकिन अगर कभी वेबसाइट कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो तो कृपया थोड़ा धैर्य बना कर रखें, हम उस ग्लिच को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करेंगे।
हम थिंक ग्रिप को एक स्मूथ, सिक्योर और फ़ास्ट चलने वाली वेबसाइट बनाएंगे ताकि यूजर का हमारी वेबसाइट पर आनंद ले सके।
नोट :- सेवा की उपलब्धता हमारे लिए केवल एक तकनीकी वादा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है और हम ये सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भी हैं कि आप बिना किसी रूकावट के हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर वह सब कुछ पा सकें जिसके लिए आप यहाँ पर आये हैं। आपका अनुभव ही हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और हम हर संभव प्रयास करते हैं कि थिंक ग्रिप हर दिन, हर समय, हर डिवाइस पर हमेशा आपकी पहुँच में बना रहे।
9- टेक्नोलॉजी, टूल्स गाइडलाइन्स और अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता
थिंक ग्रिप पर प्रकाशित किये गए सभी AI टूल्स, AI गैजेट्स, सॉफ्टवेयर, एप्प्स और टेक्नोलॉजी रिव्यु केवल जानकारी और शिक्षा के लिए तैयार किये गए हैं। इसलिए हमारा उद्देश्य है कि हम अपने यूज़र्स को नयी टेक्नोलॉजी इनोवेशन और डिजिटल टूल्स के बारे में जागरूक करें, ताकि वे अपने लिए बेहतर निर्णय लें सकें।
हम किसी भी टूल, एप्लीकेशन या प्रोडक्ट की प्रत्यक्ष रूप से बिक्री, प्रचार या गारंटी नहीं देते हैं। प्रत्येक AI गैजेट् या टूल के उपयोग से पहले हम यूजर को सलाह देते हैं कि वे अपनी खुद की रिसर्च करें, उसका उपयोग करके उसके वर्किंग कैपेसिटी का अनुभव करें और वैलिड सोर्सेज से पुष्टि करें।
देखिये हर टेक्नोलॉजी का उपयोग अलग -2 परिस्थितियों में अलग-2 परिणाम दे सकता है। जैसे कोई AI टूल किसी व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद भी हो सकता है, जबकि दूसरे यूजर को वो परिणाम ना मिल पाए जैसे वो चाहता है।
थिंक ग्रिप किसी भी नुकसान, डेटा लॉस या सॉफ्टवेयर एरर के लिए जिम्मेदार नहीं होगा जो किसी थर्ड पार्टी टूल या गैजेट के उपयोग से हुआ हो।
हम केवल विश्वसनीय स्रोतों और प्रमाणित तकनीकी जानकारियों को साझा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, AI टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन बहुत तेजी से बदलते रहते हैं, इसलिए किसी भी टूल की फीचर्स, प्राइस या फंक्शनालिटी समय के साथ बदल सकती है। इसलिए थिंक ग्रिप किसी भी तरह से किसी प्रोडक्ट में होने वाले बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं है।
अगर किसी पोस्ट में थर्ड पार्टी वेबसाइट का लिंक शामिल है, तो वह केवल रेफ़्रेन्स के लिए होगा। उन वेबसाइट की रूल्स रेगुलेशन के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। किसी भी टूल को उपयोग करने से पहले उनकी टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें।
थिंक ग्रिप अपने प्लेटफॉर्म पर तकनीकी प्रयोगों, AI टूल्स के फायदों और सीमाओं को निष्पक्ष रूप से पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है डिजिटल दुनिया को आसानी से हर यूजर के उपयोग में लाने के लिए उसको आसान भाषा में समझाना, ताकि हर यूजर इस नयी डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन सके।
थिंक ग्रिप पर हम जब किसी भी टॉपिक पर किसी आर्टिकल को प्रकाशित करते हैं तब हम उसको अलग-अलग भाषा में भी प्रकशित करते हैं, इसका एकमात्र उद्देश्य है कि अंतर्राष्ट्रीय यूजर को अपनी वेबसाइट पर लाना। इसलिए हमारी वेबसाइट को कई अलग-2 देशों से भी एक्सेस किया जा सकता है। क्योकि AI ही सभी देशों को एक लाइन में जोड़ रहा है।
हालाकिं अगर कोई यूजर भारत के बाहर से थिंक ग्रिप का उपयोग कर रहा है तो आपकी पहुँच और उपयोग वहाँ के स्थानीय कानूनों, नीतियों और नियमों के अधीन होगी। इसलिए थिंक ग्रिप का उपयोग करते समय, आपको अपने देश के इंटरनेट यूज़, डेटा प्रोटेक्शन और टेक्नोलॉजी रेगुलेशन का पालन करना आवश्यक है।
थिंक ग्रिप की नीतियां भारत के साइबर कानूनों और डिजिटल मीडिया नियमों के अनुरूप बनाई गई हैं। इसलिए भारत के नियम में अन्य देशों में लागू नियमों से कुछ भिन्नताएं हो सकती हैं। किसी भी विवाद, डेटा उपयोग, या कंटेंट से संबंधित समस्या की स्थिति में, भारतीय कानून और न्यायालय का अधिकार क्षेत्र लागू होगा।
थिंक ग्रिप किसी भी विदेशी भुगतान, मुद्रा परिवर्तन, टैक्स या शिपिंग से जुड़ी किसी समस्या के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए हम अपने अंतर्राष्ट्रीय पाठकों को यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमारी वेबसाइट पर दिखाए गए प्रोडक्ट्स, लिंक या ऑफर्स सभी देशों में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आप किसी थर्ड पार्टी लिंक से खरीददारी करते हैं तो वह आप अपने जोखिम पर करें।
साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी लेख और जानकारी वैश्विक दृष्टिकोण के साथ लिखी जाएं, ताकि दुनियाभर के यूज़र्स को टेक्नोलॉजी और AI की प्रगति को समझने में मदद मिले।
थिंक ग्रिप का यही विजन है कि आप चाहे भारत में हो या अमेरिका में, यूरोप में हो या आस्ट्रेलिया में आपको हर जगह से एक प्लेटफॉर्म पर लाकर डिजिटल इनोवेशन से जोड़ा जाये।
10- फीडबैक और सुझाव
थिंक ग्रिप अपने यूज़र्स को बहुत ज्यादा महत्त्व देता है और साथ ही महत्त्व देता है उनके सुझाव को, उनकी राय को और उनके अनुभवों को। क्योंकि हम ये मानते हैं कि हमारा यूजर हमसे ज्यादा समझदार है और वो जानता है कि क्या चीज़ कैसे है और हम ये भी मानते हैं कि थिंक ग्रिप की असली ताकत उसके पाठकों और दर्शकों की सोच में छिपी है।
इसलिए अगर आपके पास थिंक ग्रिप के लिए कोई कंटेंट, AI टूल्स, गैजेट्स रिव्यु या अन्य किसी सेवा से संबंधित कोई सुझाव या फीडबैक है तो आप वो हमें हमारी ऑफिशल ईमेल पर भेज सकते हैं। हम उसके लिए आपका खुले दिल से स्वागत करते हैं। आपका भेजा हुआ सुझाव या फीडबैक हमें यह समझने में मदद करेगा कि हम किस क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं और किन क्षेत्रों में अभी हमें और बेहतर करने की जरुरत है। कहाँ पर हमें सुधार करके थिंक ग्रिप को और बेहतर बनाया जा सकता है।
ऐसा इसलिए जरुरी हैं क्योंकि हम लगातार यह प्रयास करते हैं कि थिंक ग्रिप को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाये जो हर यूजर की उम्मीदों पर खरा उतरे और इसलिए ही आपका विचार हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि अगर आप कोई फीडबैक, रिव्यु या सुझाव हमें भेजते हैं तो हम उसे अपने प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से साझा करते हैं लेकिन इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह से गुप्त और सुरक्षित रखा जायेगा। आपकी पहचान कभी भी आपकी बिना अनुमति के उजागर नहीं की जाएगी।
लेकिन हम आपसे भी ये अपेक्षा रखते हैं कि आप भी फीडबैक या सुझाव भेजते समय उसमें कोई अनुचित, आपत्तिजनक, अश्लील या कोई भ्रामक जानकारी या सामग्री ना भेजें। थिंक ग्रिप किसी भी तरह के स्पैम या नकारात्मक प्रचार वाले सुझावों को अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।
थिंक ग्रिप अपने प्लेटफॉर्म पर अपने हर उपयोगकर्ता को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने विचार, तकनीकी सुझाव, नए AI टूल्स की जानकारी या सुधार से जुड़ी सिफारिशें हमारे साथ साझा करें। आपका सहयोग हमें और अधिक सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट प्रदान करने में मदद करता है।
थिंक ग्रिप अपने प्लेटफॉर्म को एक खुले विचार वाला प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है जहाँ हर कोई अपने विचार रख सके, समय-समय पर हमें सुझाव दे सके और इस सुझाव को एक अवसर की तरह देखे जहाँ वो भविष्य में हमारे साथ ऐसी प्लेटफॉर्म पर आकर काम भी कर सकता है। हम हर समय अच्छे लोगो की तलाश में रहते हैं।
11- लागू कानून और विवाद समाधान
थिंक ग्रिप अपने सभी यूज़र्स को एक सुरक्षित, समान, पारदर्शी और भरोसेमंद ऑनलाइन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सभी नीतियाँ, नियम और उपयोग की शर्तें भारत में लागू क़ानूनी प्रावधानों और अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल नीतियों के अनुरूप बनायीं गई हैं। इस वेबसाइट का उपयोग करते समय आप इन सभी नियमों और कानूनों का पालन करने के लिए सहमत हैं।
थिंक ग्रिप यह सुनिश्चित करता है कि वेबसाइट पर मौजूद सभी गतिविधियाँ चाहे वह कंटेंट का निर्माण हो, विज्ञापन प्रदर्शन हो, यूजर इंटरैक्शन हो या डेटा सुरक्षा हो, सभी भारतीय साइबर कानूनों और गूगल की 2025 नीतियों के अनुरूप हों। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार के क़ानूनी विवाद या ग़लतफ़हमी को टालना और उपयोगकर्ता अनुभव को निष्पक्ष बनाए रखना है। लेकिन फिर भी यदि किसी कारणवश थिंक ग्रिप और किसी यूजर, साझेदार या किसी तीसरे पक्ष के बीच कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो पहले उसे आपसी सवांद और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। क्योकिं हम ये मानते हैं कि बातचीत से किसी भी मतभेद को बेहतर और तेज़ी से सुलझाया जा सकता है। लेकिन अगर कोई ऐसी स्थिति बन जाती है कि बातचीत से भी कोई फायदा नहीं निकले तब मामला न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में आएगा। ऐसे मामलों में न्याय क्षेत्र केवल भारत के भीतर होगा, और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उपयोगकर्ता यह मानते हैं कि किसी भी विवाद का अंतिम निर्णय भारतीय कानूनों के तहत होगा और थिंक ग्रिप की किसी भी सेवा या कंटेंट से धित मुकदमेबाज़ी भारतीय न्यायालयों में ही की जाएगी।
थिंक ग्रिप किसी भी स्थिति में यह अधिकार सुरक्षित रखता है कि वह अपने क़ानूनी अधिकारों की रक्षा के आवश्यक कदम उठा सके। चाहे वह डिजिटल सुरक्षा से संबंधित मामला हो या बौद्धिक संपदा का उल्लंघन हो। हर स्थिति में थिंक ग्रिप कार्यवाही के लिए स्वन्त्र है। हम कानूनी रूप से अपनी वेबसाइट, कंटेंट, और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक प्रावधान का पालन करते हैं। उसके बाद अगर कोई उपयोगकर्ता हमारी शर्तों का उल्लघंन करता है जैसे कि कंटेंट की चोरी, स्पैमिंग, फेक अकाउंट का उपयोग या अन्य हानिकारक गतिविधियाँ। तब भी थिंक ग्रिप को ये पूरा अधिकार है कि वह उस उपयोगकर्ता के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही कर सके। यह कार्रवाई भारतीय साइबर क्राइम कानून (Information Technology Act, 2000) और डिजिटल मीडिया नीतियों के अनुरूप होगी। उसके साथ-2 हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की गयी जानकारी का उद्देश्य केवल सूचना और शिक्षा है। इसलिए किसी भी विवाद, नुकसान या क़ानूनी दावे की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी केवल उपयोगकर्ता की स्वयं की समझ और निर्णय पर निर्भर करेगी।
इसलिए थिंक ग्रिप अपने उपयोगकर्ताओं को ये सलाह देता है कि वे वेबसाइट के उपयोग से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी, डिस्क्लेमर और उसकी टर्म्स ऑफ़ यूज़ को अच्छे से पढ़ लें और अगर फिर भी उन्हें कहीं कोई चीज़ समझ में नहीं आती है तब वो हमारी ऑफिशल ईमेल पर संपर्क करें, हम उनको थोड़ा और एक्सप्लेन कर देंगे, ताकि उपयोगकर्ता किसी भी प्रकार के भ्रम में ना रहे और भविष्य में कोई विवाद ना हो।
हम हमेशा यह प्रयास करते हैं कि सभी प्रक्रियाएँ पारदर्शी, निष्पक्ष और कानून से सम्मत रहें, ताकि थिंक ग्रिप एक सुरक्षिता और विश्वसनीय टेक प्लेटफॉर्म बना रहे। जहाँ यूजर पूरे आत्मविश्वास के साथ AI गैजेट्स, AI टूल्स, AI न्यूज़, अलग-2 गैजेट्स के बारे में या उनसे जुडी जानकारी प्राप्त कर सके।
12- संशोधन का अधिकार
थिंक ग्रिप अपने सभी उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित, पारदर्शी और अद्यतन डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। टेक्नोलॉजी की दुनिया हर दिन बदल रही है, टेक्नोलॉजी के फील्ड में नए-2 AI गैजेट्स, रोबोट्स, AI टूल्स और डिजिटल पॉलिसीज लगातार बदल रहीं हैं और साथ-साथ विकसित भी हो रहीं हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारी वेबसाइट की शर्तें और नीतियाँ भी समय-समय पर अपडेट होती रहें ताकि वे आधुनिक मानकों और गूगल की 2025 की नीतियों के अनुरूप रहें।
थिंक ग्रिप यह अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता हैं कि वो किसी भी समय इन “उपयोग की शर्तें” में बदलाव, संशोधन या सुधार कर सकते हैं, चाहे वह कानूनी कारणों से हो, तकनीकी आवश्यकताओं के कारण हो या हमारी सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से हो। जब भी वेबसाइट पर कोई संशोधन किया जाएगा तो उसे इस पेज पर स्पष्ट रूप से “Last Updated” तारीख के साथ प्रकाशित किया जाएगा, ताकि आप हमेशा नवीनतम जानकारी से अवगत रहें।
थिंक ग्रिप का उद्देश्य हर परिवर्तन को उपयोगकर्ता के हित में लागू करना है चाहे वह वेबसाइट की सुरक्षा को बढ़ाने से संबंधित हो, डेटा प्रोटेक्शन नीतियों को मजबूत करने से हो या यूज़र अनुभव को और बेहतर बनाने से हो। थिंक ग्रिप अपने प्लेटफॉर्म को हर तरीके से बेस्ट बनायेगा।
इसलिए हम अपने यूजर को ये भी सलाह देता है कि वो समय-2 पर इस पेज को देखें और यह भी सुनिश्चित करें कि उन्होंने शर्तों का नवीनतम संस्करण पढ़ लिया है। जब आप वेबसाइट का उपयोग जारी रखते हैं, तो इसका ये अर्थ माना जाता है कि आप संशोधित शर्तों को स्वीकार करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को नए बदलावों से असहमति है, तो उसके पास वेबसाइट का उपयोग बंद करने का विकल्प होता है।
कभी-कभी, तकनीकी अपग्रेड, नई सेवाओं की शुरुआत, या कानूनी आवश्यकताओं के चलते भी नीतियों में संशोधन किए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी AI टूल की नीति बदलती है या किसी पार्टनर प्लेटफ़ॉर्म के नियम अपडेट होते हैं, तो हमें भी अपनी शर्तों को उसी अनुरूप सुधारना पड़ सकता है। इन सभी बदलावों का उद्देश्य उपयोगकर्ता के भरोसे और सुरक्षा को बनाए रखना है।
थिंक ग्रिप यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई भी बड़ा बदलाव यूज़र्स के लिए पारदर्शी हो यानी कि हम आवश्यक होने पर नोटिफिकेशन या वेबसाइट अलर्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकते हैं। हमारा मकसद सिर्फ नीतियाँ बदलना नहीं है, बल्कि उपयोगकर्ताओं को यह बताना भी है कि क्यों और कैसे ये बदलाव उनके अनुभव को बेहतर बनाएंगे।
इसके साथ-2 हम यह अधिकार भी सुरक्षित रखते हैं कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति (जैसे सर्वर बदलाव, सरकारी दिशा-निर्देश या नई सुरक्षा नीतियाँ) के चलते वेबसाइट की सुविधाओं, कंटेंट या सेवाओं में अस्थायी या स्थायी परिवर्तन किए जा सकते हैं।
थिंक ग्रिप के सभी संशोधन पारदर्शिता, जिम्मेदारी और उपयोगकर्ता सुरक्षा के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि आप एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर रहें, जहाँ हर बदलाव आपके अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाता है।
13- सहमति
थिंक ग्रिप की वेबसाइट का उपयोग करने से पहले ये जरुरी है कि उपयोगकर्ता हमारे उपयोग की शर्तें पेज पर लिखी गयी सभी पॉलिसी ध्यानपूर्वक पढ़े। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके आप यह स्पष्ट रूप से सहमति देते हैं कि आपने इस उपयोग की शर्तें में बताई गई सभी शर्तों और नियमों को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।
हमारा उद्देश्य आपको केवल AI गैजेट्स, AI टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन से जुड़ी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स देना। हम यह जानकारी आपको ज्ञान और शिक्षा के उद्देश्य से देते है। जब उपयोगकर्ता हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं तब हम ये मान लेते हैं कि आप हमारे प्राइवेसी पॉलिसी पेज से सहमत हैं।
जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं,तब हम ये स्पष्ट रूप से मान लेते हैं कि आप इस बात से सहमत हैं कि:
1- उपयोग की शर्तें को स्वीकार करना:- आप ये अच्छी तरह से समझते हैं कि थिंक ग्रिप पर उपलब्ध सभी कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हम अपनी वेबसाइट पर किसी तरह की कोई प्रोफेशनल सलाह नहीं देते हैं।
2- जिम्मेदारी आपकी:- हमारी वेबसाइट की जानकारी का उपयोग करना पूरी तरह से आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। थिंक ग्रिप पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिया गया उपयोगकर्ता का कोई भी निर्णय या किये गए कार्यों के परिणामों की जिम्मेदारी थिंक ग्रिप या हमारी टीम के किसी भी सदस्य की नहीं होगी।
3- जानकारी की सहमति :- थिंक ग्रिप पर हमने व्यक्तिगत जानकारी, गैर-व्यक्तिगत जानकारी, कुकीज़ और समान तकनीकें, थर्ड पार्टी सेवायें और उनसे प्राप्त जानकारी, डेटा सुरक्षा, आपके अधिकार, गोपनीयता नीति का बदलाव ये सब को बहुत अच्छे से बताया है और आप इन सबसे सहमत हैं।
4- सीमाओं को स्वीकार करना:- देखिये हमारी अपनी कुछ सीमायें हैं। हम किसी और के गैजेट पर अपना मालिक होने का दावा नहीं करते हैं। अगर कोई भी गैजेट या प्रोडक्ट किसी और का है तो हम अपने आर्टिकल में साफ़-साफ़ उसके मालिक का पूरा विवरण बताते हैं। उपयोगकर्ता को होने वाली किसी भी तरह की हानि,नुकसान,आर्थिक हानि या असुविधा के लिए थिंक ग्रिप या हमारी टीम जिम्मेदार नहीं है।
5- नीतियों का पालन करना:- हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हुए आप ये मानते हैं कि आप हमारी डिस्क्लेमर,प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें इन सभी से सहमत हैं।
क्यों जरुरी है आपकी सहमति :-
आपकी सहमति हमें यह भरोसा दिलाती है कि आप ये समझते हैं कि थिंक ग्रिप सिर्फ आपको अलग-अलग प्रकार के गैजेट्स के बारे में सिर्फ जानकारी देते हैं। हम आप पर कभी भी ये दबाब नहीं डालते हैं कि आप किसी भी गैजेट को खरीदें।
थिंक ग्रिप किसी भी प्रकार की कोई भी क़ानूनी,वित्तीय,मेडिकल,या टेक्निकल सलाह नहीं देते हैं। हम अपने उपयोगकर्ता को किसी भी गैजेट् को खरीदने के लिए दबाब नहीं डालते हैं। उपयोगकर्ता को किसी भी गैजेट खरीदने का निर्णय अपने विवेक से लेना होगा। किसी भी प्रोडक्ट, गैजेट या टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी निर्णय उपयोगकर्ता स्वयं रिसर्च करें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे।
अंतिम सन्देश :-
हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने उपयोगकर्ता को हमेशा सही और अपडेटेड जानकारी दें। क्योंकि हम इस काम को अपना नैतिक कर्तव्य समझते हैं कि आपको सही जानकारी मिले। क्योकि आप हम पर विश्वास करके हमारी वेबसाइट पर आते हैं। लेकिन साथ ही हम ये चाहते हैं कि आप भी हम हमारी डिस्क्लेमर पॉलिसी,प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें से सहमत हों।
नोट:-यदि आप इन शर्तों से सहमत नहीं हैं तो हम आपसे बहुत ही विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं ,कृपया हमारी वेबसाइट का उपयोग न करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सवाल के लिए हमसे संपर्क करें: contact@thinkgrip.com